Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM BHENT MULAQAT : गोधन न्याय योजना ने 10 महिलाओं के सपनों को दिया उड़ान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CM BHENT MULAQAT : गोधन न्याय योजना ने 10 महिलाओं के सपनों को दिया उड़ान

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/12 at 4:49 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के झंवरपुर गांव की रहने वाली 40 साल की सुशीला पैंकरा का बचपन से एक ही सपना था, हवाई जहाज में सफर करना। लेकिन उन्हें ये बताया गया था कि दूरस्थ आदिवासी अंचल के लोगों के लिए ये ऐसा सपना है जिसका साकार हो पाना संभव नहीं है। सुशीला को भी ढलती उम्र और परिवार की बढ़ती जिम्मेदारियों के साथ ऐसा ही महसूस होने लगा था और वह अपने सपने को लगभग भूल चुकी थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

इस दौरान मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना की जानकारी सुशीला को मिली। इस महत्वकांक्षी योजना ने सुशीला की महत्वकांक्षा को फिर से जिंदा कर दिया और उसे हवाई यात्रा करने के लिए एक नई राह दिख गई। सुशीला ने अपने साथ 9 और महिलाओं को जोड़कर एक स्व सहायता समूह बनाया जिसका नाम रखा महादेव।

- Advertisement -

इस समूह की सभी महिलाओं ने कड़ी मेहनत की और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीद कर उससे 600 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर बेचा, इससे महादेव स्व सहायता समूह के बैंक खाते में 2 लाख 16 हजार रूपए लाभांश की राशि जमा हुई। शासन की योजना ने इन दस महिलाओं के हौंसले को उड़ान भरने में मदद की और सुशीला के साथ सभी महिलाओं ने इस पैसे से हवाई जहाज का टिकट खरीदा। झारसुगुड़ा से रायपुर तक की हवाई यात्रा की और अपने उस अहसास को हकीकत का रूप दिया जिसे वो भूल चुकी थीं।

गोधन न्याय योजना की मदद से सपनों को सच करने के बाद अब महादेव स्व सहायता समूह की महिलाएं दोगुने उत्साह के साथ वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन का कार्य कर रही हैं ताकि वो न सिर्फ आर्थिक समृद्धि की तरफ अग्रसर हों बल्कि दूसरों को भी ये संदेश दे सकें की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं से छत्तीसगढ़ अब तेजी से बदलाव की राह पर है।

TAGGED: # latest news, 12 सितंबर को रायगढ़ में चौपाल, Breaking News, chhattisgarh cm bhupesh baghel bhent mulakat program, CHHATTISGARH NEWS, cm baghel, cm bhent mulakat, cm bhupesh 90 assembly visit, CM BHUPESH BAGHEL, cm bhupesh baghel bhent mulakat, CM Bhupesh Baghel news, cm bhupesh baghel visit, cm bhupesh latest news, cm bhupesh live news, CM Bhupesh News, Madhya Pradesh News, Today news, जानिए पूरा कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS BILASPUR: एक्सीडेंट के बाद चालक को अधमरा होते तक पीटा,सीपत पुलिस ने 3 आरोपीयो को किया गिरफ्तार
Next Article Technology News : अब स्मार्ट चश्मे की मदद से करें कॉल्स और सुनें म्यूजिक, कम कीमत में आए एंब्रेन स्मार्ट ग्लासेज

Latest News

CGNEWS:समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
RAIPUR NEWS : मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों से की शामिल होने की अपील
छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
CG VIDEO : नशे से रोका तो कर दी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 13, 2025
CG NEWS : रामगढ़ घटना के बाद विधायक राजेश अग्रवाल की तत्परता से की गई सुरक्षा व्यवस्था, खाई वाले क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग, नीचे गिरी थी 11 साल की बच्ची 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?