Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh News: भाजपा (BJP) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप, यह लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश- भूपेश बघेल। 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALछत्तीसगढ़देश

Chhattisgarh News: भाजपा (BJP) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप, यह लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश- भूपेश बघेल। 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/15 at 9:09 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

Chhattisgarh News: गोवा में हाल के दिनों में बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ। आठ कांग्रेस विधायक सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त करके और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को नष्ट कर रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

भाजपा (BJP ) का एजेंडा पैसा कमाना

पत्रकारों से बात करते सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का एजेंडा पैसा कमाना है न कि लोगों की सेवा करना। जब गोवा को लेकर भूपेश बघेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, भाजपा लोकतंत्र का चीयर हरण कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जैसा कि हमने महाराष्ट्र में देखा इससे पहले मध्यप्रदेश में यही हुआ।

 

भाजपा ने खरीद-फरोख्त के जरिए सरकारें बनाई

उन्होंने भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दूसरी बार है जब भाजपा ने गोवा में ऐसा किया है, जहां उसने विधानसभा में बहुमत के बिना खरीद-फरोख्त के जरिए सरकारें बनाई हैं। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है। जिस तरह से वे लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा नहीं है। यह बेहद निंदनीय है।

 

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ऐसे मुद्दों को उठाने और देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निकाली जा रही है। केंद्र पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कई ट्रेनों को पिछले कई महीनों से कोयला मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए निरस्त कर दिया जो सही नहीं है।

 

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई

उन्होंने आरोप लगाया कि यह गरीबों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। भाजपा का एजेंडा पैसा कमाना है न कि लोगों की सेवा करना। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है लेकिन लोगों को अभी भी उच्च कीमतों पर ईंधन मिल रहा है। साथ ही कहा कि केंद्र रेलवे को बेचने की तैयारी कर रहा है।

TAGGED: @BHUPESH BAGHEL, # latest news, #bjpindia, BJP agenda, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, Raipur Crime News In Hindi, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article AJAB – GAJAB : आपके दिल की धड़कनें पहचान लेगी टी-शर्ट, जानें क्या होंगी खासियतें
Next Article Disha Patani Boldness : ऐसे कपड़े पहनकर दिशा पाटनी ने दिए हॉट पोज, तस्वीरें देख फैन्स बोले- जवानी तेरी ‘आफत’

Latest News

Israel- Iran war LIVE: सीजफायर के बावजूद ईरान ने तीन बार दागी मिसाइल, इजरायल में 6 लोगों की मौत
Israel- Iran war LIVE: सीजफायर के बावजूद ईरान ने तीन बार दागी मिसाइल, इजरायल में 6 लोगों की मौत
Breaking News अंतराष्ट्रीय June 24, 2025
CG NEWS: रायपुर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर निगम का शिकंजा, वीडियोग्राफी के बाद वसूले 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
छत्तीसगढ़ धमतरी June 24, 2025
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?