Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बाबा की बस्तर को सौगात : मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 20 बिस्तरों का ट्रामा सेन्टर…..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

बाबा की बस्तर को सौगात : मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 20 बिस्तरों का ट्रामा सेन्टर…..

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/16 at 11:59 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

बाबा की बस्तर को सौगात : मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 20 बिस्तरों का ट्रामा सेन्टर

जगदलपुर :-  स्वास्थ्य मंत्री ने लगभग 12 करोड़ 66 लाख रुपए के 14 विकास कार्यों की दी सौगात

- Advertisement -

735.05 लाख रुपए के 08 कार्यों का भूमिपूजन, 530.89 लाख रुपए के 6 कार्यों का किया लोकार्पण

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बस्तर संभागवासियों को लगभग 12 करोड़ 65 लाख रुपए के 14 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने यह सौगात दी।

- Advertisement -

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना, मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. यूएस पैकरा, अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस अवसर पर 7 करोड़ 35 लाख रुपए के 8 कार्यों का भूमिपूजन और 5 करोड़ 30 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण किया।

इसमें मेडिकल कॉलेज परिसर में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ट्रामा सेन्टर भी शामिल है। इसके अलावा बस्तर जिले में विकासखंड बकावंड के ग्राम पाथरी में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा में हमर लैब निर्माण, कुम्हारपारा और धरमपुरा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

जिला दंतेवाड़ा में 02 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से आयुष पाॅली क्लिनिक और 74 लाख से अधिक राशि से जिला अस्पताल परिसर में 20 बिस्तर का आईसोलेशन वार्ड का निर्माण, जिला बीजापुर के विकासखंड उसुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 37 लाख रूपए की लागत से 10 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड का निर्माण का भूमिपूजन किए।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बस्तर जिले के कोठीयागुड़ा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र, दंतेवाड़ा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदनार और बड़े तुंगनार में एक-एक नग 02जी स्टाफ क्वाटर, बीजापुर जिले के सकनापल्ली में आयुष भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडेड में 02 नग 02जी स्टाफ क्वाटर तथा नारायणपुर जिले के जिला अस्पताल परिसर में 05 नग 02एफ टाईफ व 05 नग 02जी टाईफ क्वाटर का लोकार्पण किए।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने शासकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर, डेंगू वार्ड, नवजात शिशु वार्ड, गहन चिकित्सा कक्ष का अवलोकन कर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री ने मरीजों की कुशलक्षेम की भी जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मॉडल वैक्सीनेशन कक्ष का भी शुभारंभ किया।

TAGGED: बाबा की बस्तर को सौगात : मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 20 बिस्तरों का ट्रामा सेन्टर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : पंजाब नेशनल बैंक की बड़ी लापरवाही, बक्से में रखे रखे गल गए 40 लाख से अधिक रुपय
Next Article नगर के महेश्वरी भवन मे स्वामी शंकराचार्य स्वरूपानंद को सनातन हिंदू समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?