Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Monsoon Rain Alert: इन राज्यों में 48 घंटो तक कहर ढाएगी बारिश! मौसम विभाग ने की चेतावनी जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेश

Monsoon Rain Alert: इन राज्यों में 48 घंटो तक कहर ढाएगी बारिश! मौसम विभाग ने की चेतावनी जारी

GrandNews
Last updated: 2022/09/16 at 1:45 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Monsoon Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मॉनसून की सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर (september) के आसपास है। हालांकि, जाते-जाते इसने अपने तेवर दिखा दिया हैं। पहले बेंगलुरु (Bangalore) में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, आज सुबह महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई और उत्तर प्रदेश (Mumbai and Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) और इसके आसपास के इलाकों में बादल जमकर बरसे हैं। अचानक हुई बारिश से यूपी से अब तक 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि लखनऊ में 17 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने उत्तर प्रदेश की राजधानी के लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि शहर के लोग पुरानी जर्जर इमारतों से दूर रहें। अति आवश्यक होने पर ही बाहर घरों से बाहर निकलें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों से भी बचने की सलाह दी गई है। खुले सीवर, बिजली के तारों और खंभों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

- Advertisement -

मुंबई में भी मूसलाधार बारिश
शुक्रवार की सुबह मुंबई के लोगों की नींद भारी बारिश के बीच खुली। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की सूचना है। अंधेरी, गोरेगांव, सांताक्रूज, पवई, खार जैसे इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 सितंबर के लिए महाराष्ट्र के पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, रायगढ़ और रत्नागिरी को भी आज तक अलर्ट पर रखा गया है।

- Advertisement -

इन राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और कोंकण-गोवा के अलग-अलग स्थानों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात राज्य, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

कल यहां होगी बारिश
मौसम विभाग की डेली रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश कल भी जारी रहेगी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा में भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर के साथ-साथ सोमालिया तट पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

TAGGED: heavy rain alert, heavy rain alert in mumbai, heavy rains, imd rain alert, imd rainfall alert, imd rains alert, india monsoon, Monsoon, monsoon 2022, MONSOON ALERT, monsoon alert in maharashtra, monsoon effect, monsoon in india, Monsoon news, Monsoon Rain Alert, monsoon rains, monsoon rains in india, monsoon season, monsoon update, mp rain alert, mp rain alert today, mumbai monsoon, mumbai rains, orange alert, Rain Alert, rain alert in mp, rain alert today, rains alert
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में क्यों हो रहा है लोगों का सामाजिक-आर्थिक बहिष्कार? हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
Next Article PM Modi चीतों के साथ मनाएंगे जन्मदिन, जाने क्या रहेगा दिनचर्या

Latest News

CG NEWS : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन सख्त, राजिम में माइनिंग टीम की कार्रवाई, थाना पहुंची जब्त पोकलेन, जांच जारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG NEWS : आतंकवाद पर विजय के बाद शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी और पदाधिकारिगण
Grand News May 15, 2025
RAIGARH BREAKING : मां मनी प्लांट में बड़ा हादसा; फर्निश में ब्लास्ट होने से चार मजदूर बुरी तरह झुलसे 
RAIGARH BREAKING : मां मनी प्लांट में बड़ा हादसा; फर्निश में ब्लास्ट होने से चार मजदूर झुलसे 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CG Board 10th Result 2025 : कोरिया में विशेष जनजाति के बच्चों ने मारी बाजी, 10वीं में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
CG Board 10th Result 2025 : कोरिया में विशेष जनजाति के बच्चों ने मारी बाजी, 10वीं में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
कोरिया छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?