Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भ्रष्टाचार में भगवान को भी नहीं बख्श रही कांग्रेस सरकार – केदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनीति

CG NEWS : भ्रष्टाचार में भगवान को भी नहीं बख्श रही कांग्रेस सरकार – केदार

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/17 at 6:28 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE
CG NEWS : भ्रष्टाचार में भगवान को भी नहीं बख्श रही कांग्रेस सरकार - केदार
 

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में भारी भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने का हवाला देते हुए कहा है कि जिस मंदिर से लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है, वहां भी कांग्रेस भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आई। कांग्रेस की भ्रष्टतम सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा। इनके चापलूस दरबारी मंत्री भूपेश बघेल को भगवान का ही दर्जा दे रहे हैं और ये जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ के मंदिर के काम में भी कारनामे दिखा रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यदि इस भ्रष्टाचार को सरकार का संरक्षण प्राप्त नहीं है तो भगवान के घर में डाका डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोक निर्माण मंत्री और विभाग प्रमुख पर कार्यवाही की जाये। लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार के लिए सीधे तौर पर विभागीय मंत्री व विभाग के नौकरशाह जिम्मेदार हैं और सरकार के मुखिया होने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दें, लेकिन उनकी सरकार तो भ्रष्टाचार के नरवा में लोट रही है। हर काम में कमीशन बंधा है। भूपेश बघेल कमीशन सरकार चला रहे हैं। उनकी सरकार में किसी भी लोक निर्माण में इतना कमीशन डकारा जा रहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सम्भव ही नहीं है। जब लागत राशि का बड़ा हिस्सा भूपेश बघेल की कमीशन मंडली हड़प लेगी तो ठेकेदार क्या पुण्य कमाने फोकट में काम करेगा? यही कारण है कि इस सरकार के जो थोड़े निर्माण कार्य हो रहे है वो भी दुर्दशा ग्रस्त हैं। हर काम में भ्रष्टाचार की दुर्गंध आ रही है। बाकी जगह तो भ्रष्टाचार चरम पर है ही, अब तो फर्जी भगवान कांग्रेस सरकार की कृपा से भगवान के घर में भी सेंधमारी हो गई।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Latest News In CG, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : शादीशुदा महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ाया आरक्षक, ग्रामीणों की जमकर पिटाई, SP ने किया सस्पेंड CG CRIME NEWS : शादीशुदा महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ाया आरक्षक, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, SP ने किया सस्पेंड
Next Article CG NEWS : 3 निरीक्षक, 8 SI और 2 ASI का तबादला, देखें पूरी लिस्ट CG TRANSFER NEWS : शिक्षा विभाग में बड़ी फेरबदल, 146 कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट 

Latest News

Launch of Axiom-4 Mission: मौसम ने फिर डाली अड़चन — भारतीय गगनयात्री का Axiom-4 मिशन 10 जून से टला, अब 11 जून को होगा ऐतिहासिक प्रक्षेपण” 
Breaking News Featured Grand News अंतराष्ट्रीय देश June 9, 2025
CG NEWS: संयुक्त टीम ने रोका बाल विवाह……
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG CRIME NEWS : केन्द्रीय जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर बनाया जा रहा वीडियो, पैसे नहीं देने पर वायरल करने की धमकी 
अंबिकापुर क्राइम छत्तीसगढ़ June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?