Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: थानों को दिए जाएंगे टेबलेट एवं अन्य संसाधन, पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढते हुए बस्तर संभाग के सभी थानों में लागू की जाएगी “M-PASSPORT APP” व्यवस्था……
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

थानों को दिए जाएंगे टेबलेट एवं अन्य संसाधन, पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढते हुए बस्तर संभाग के सभी थानों में लागू की जाएगी “M-PASSPORT APP” व्यवस्था……

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/17 at 3:48 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

OFFICE DESK :- दिनांक 16.09.2022 को पुलिस ऑडिटोरियम, लालबाग, जगदलपुर में संभाग स्तरीय एक दिवसीय “M-PASSPORT APP”कार्यशाला पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. & वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा के उपस्थिति में संपन्न हुआ।

थाने स्तर पर “M-PASSPORT APP” व्यवस्था लागू होने से पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में पुलिस सत्यापन होगा ऑनलाईन, जिससे नागरिको को होगी सुविधा।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

“M-PASSPORT APP” व्यवस्था लागू होने से आम नागरिकों के लिए पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया बनेगी पारदर्शी, सरल, सुगम एवं समयबद्ध।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ राज्य में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में पुलिस सत्यापन कार्य को सरल बनाते हुए त्वरित गति देने एवं आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु शासन के निर्देशानुसार विगत् दिनांक 08.09.2022 को पुलिस मुख्यालय, रायपुर में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों से कार्यशाला में सम्मिलित नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया था।

उसी तारतम्य में दिनांक 16.09.2022 को पुलिस ऑडिटोरियम, लालबाग, जगदलपुर में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,

बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन व उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बस्तर निवेदिता पॉल, नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम एवं मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिये शासन के मंशानुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में बस्तर संभाग से आये सभी 7 जिलों के राजपत्रित अधिकारियों,

थाना प्रभारीगण, जिला विशेष शाखा प्रभारी, सीसीटीएनएस प्रभारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ को M-Passport App के माध्यम से सम्पूर्ण पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया का नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें थाना स्तर पर आगामी समय में M-Passport App के माध्यम से आम नागरिकों के सुविधा हेतु पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को सुगमता से संचालित किया जा सके।

इस हेतु शासन के द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत् सभी थानों को टेबलेट एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इनके उपयोग से आम नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने में लगने वाला समय में कमी एवं आम नागरिकों को सुविधा होगी। उपरोक्त प्रक्रिया को बस्तर संभाग के समस्त थानों में शीघ्र लागु किया जाएगा।

रेंज स्तर पर आयोजित कार्यशाला के समापन में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. द्वारा संभाग के सभी 7 जिलों से कार्यशाला में शामिल हुये

अधिकारियों को M-Passport App व्यवस्था को संबंधित जिलों मेें जल्द से जल्द लागू कर पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को आमजनों के लिए सुगम बनाने और इस प्रक्रिया के दौरान नागरिकों के साथ शालीनता के साथ पेश आने हेतु निर्देशित किया गया।

TAGGED: थानों को दिए जाएंगे टेबलेट एवं अन्य संसाधन, पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढते हुए बस्तर संभाग के सभी थानों में लागू की जाएगी "M-PASSPORT APP" व्यवस्था......
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS BILASPUR : करोड़ो की सफाई के बाद भी शहर गन्दा, स्वच्छता के अमृत महोत्सव पर व्यवस्था सुधारने के बजाय मेयर ने लहराया झंडा
Next Article Chhattisgarh News :विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

Latest News

Gariaband : अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीन और हाइवा जब्त
Gariaband : अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीन और हाइवा जब्त
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG BRAKING : CG BRAKING : डमिंटन खेलते वक्त गिरे दुर्ग विधायक, अस्पताल में भर्ती, जन्मदिन से पहले बिगड़ी तबीयत!
CG BRAKING : बैडमिंटन खेलते वक्त गिरे दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अस्पताल में भर्ती, जन्मदिन से पहले बिगड़ी तबीयत!
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 13, 2025
Ahmedabad Plane Crash : नई नवेली दुल्हन की प्लेन क्रैश में मौत, उधर लंदन में इंतजार करता रहा पति, पहुंचने से पहले खत्म हो गई जिंदगी
Ahmedabad Plane Crash : नई नवेली दुल्हन की प्लेन क्रैश में मौत, उधर लंदन में इंतजार करता रहा पति, पहुंचने से पहले खत्म हो गई जिंदगी
NATIONAL देश June 13, 2025
CG : स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय अंशकालिक हड़ताल शुरू, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी"
CG : स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय अंशकालिक हड़ताल शुरू, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी”
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?