Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BHENT MULAQAT : स्कूल के दिनों की यादें ताजा हो गईं जब मुख्यमंत्री को मिल गए सहपाठी गंगूराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

BHENT MULAQAT : स्कूल के दिनों की यादें ताजा हो गईं जब मुख्यमंत्री को मिल गए सहपाठी गंगूराम

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/18 at 3:10 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात के दौरान गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्थानीय सरपंच के दिवंगत पुत्र स्व. भूपेन्द्र सारथी के निज निवास पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्हें सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गंगूराम साहू मिल गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें सहसा देखकर पूछा- “गंगूराम, तें इंहा कइसे, तोर गांव तो गुढियारी (पाटन) हरे ना? तब साहू ने बताया कि वह रिटायर हो गए हैं और अब वह इन दिनों अपने ससुराल (ग्राम बेलौदी) में रह रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए अपने पास बुला लिया। दोनों सहपाठी ने आपस में संक्षिप्त चर्चा करते हुए स्कूल के दिनों की याद ताजा की। साहू ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि इतने दिनों बाद भी स्कूल के दिनों की बातें याद हैं, जबकि आज प्रदेश के मुखिया के तौर पर उनकी दिनचर्या बेहद व्यस्त रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि वास्तव में मुख्यमंत्री आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं और सहपाठियों के नाम आज भी याद हैं। साहू ने यह भी बताया कि जिस स्कूल (मिडिल/हायर सेकंडरी स्कूल मर्रा) में पढ़ाई की। वहीं पर उन्होंने शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं भी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनके कंधे पर थपकियां लगाकर कहा कि यह बात उन्हें पहले से ही पता है।

- Advertisement -

63 वर्षीय गंगूराम साहू ने बताया कि शासकीय मिडिल स्कूल व हाई स्कूल मर्रा में कक्षा छठवीं से 12वी तक वे मुख्यमंत्री के सहपाठी रहे। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय मुख्यमंत्री काफी मेधावी छात्र तो थे ही, साथ में वे अधिकारों को लेकर बेहद जुझारू भी रहे। हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान वे (मुख्यमंत्री) छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। संभवतः उनके उत्कृष्ट नेतृत्व की नींव इसी स्कूल में पड़ी। स्कूल के दिनों के सखा, जो आज मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश की सेवा कर रहे हैं उनकी शालीनता, सादगी और सहृदयता को देखकर वृद्ध गंगूराम भाव विह्वल हो गए।

- Advertisement -
TAGGED: bhent mulakat, bhent mulakat program, BHENT MULAQAT, bhupesh baghel, bhupesh baghel bhent mulakat, bhupesh baghel in bhent mulakat program, bhupesh baghel in hindi, Bhupesh Baghel News, bhupesh baghel news today, chhattisgarh cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel bhent mulakat program, CM BHUPESH BAGHEL, cm bhupesh baghel latest news, CM Bhupesh Baghel news, cm bhupesh baghel today news, cm bhupesh on raigarh tour, cm bhupesh raigarh visit, raigarh bhent mulakat program
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Earthquake in Taiwan: ताइवान में 24 घंटे में लगा भूकंप का दूसरा झटका, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता
Next Article धरती पर जन्नत का नजारा देखने दूर-दूर से पहुंचे सैलानी, बादलों के शहर आकाशनगर का रोमांचक सफर….

Latest News

CG NEWS: झीरम घाटी हमले की 12 वीं बरसी के मौके पर कांग्रेस नेताओं को दी श्रदांजली
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
BREAKING NEWS : लालू प्रसाद यादव का बड़ा फैसला, तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला
Breaking News May 25, 2025
GRAND NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ समाजसेवी रामजी लाल अग्रवाल
छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के इस जिले का किया जिक्र, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?