Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, धान खरीदी की तारीख का किया ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, धान खरीदी की तारीख का किया ऐलान

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/19 at 6:51 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, धान खरीदी की तारीख का किया ऐलान
CG BIG NEWS : मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, धान खरीदी की तारीख का किया ऐलान
SHARE
CG BIG NEWS : मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, धान खरीदी की तारीख का किया ऐलान
 

 

- Advertisement -

रायपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ शासन (Government of Chhattisgarh) द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी को लेकर जोरो से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीएम आशा अभियान के तहत राज्य में मूंग और उड़द की खरीदी अगले महीने 17 अक्टूबर से लेकर 16 दिसंबर 2022 तक की जाएगी , जबकि अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 के मध्य होगी. वहीं धान खरीदी को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे (Agriculture Minister Ravindra Choubey) का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने धान ख़रीदी के संबंध में बड़े ऐलान के संकेत दिए हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

कृषि मंत्री ने कहा, अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा की एक नवंबर से धान ख़रीदी प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है. मंत्री ने कहा की बीजेपी की चिट्ठी हास्यास्पद, तैयारी जानकारी मिलते ही श्रेय लेने लिखी चिट्ठी लिखी जा रही है. उन्होंने कहा की अपनी सरकार में तो कभी एक नवंबर से धान ख़रीदी शुरू नहीं कर पाए. भूपेश सरकार किसानों की सरकार है।

- Advertisement -

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील हैं. किसानों से मूंग और उड़द की खरीदी 6600 प्रति क्विंटल की दर से तथा अरहर की खरीदी 7755 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित तथा मूंग ,उड़द और अरहर की खरीदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क के भुगतान से पूर्णतः छूट दे दी है .

 

राज्य में मूंग ,उड़द और अरहर की खरीदी के लिए 20 जिलों के स्टेट वेयरहाउस के गोदाम को उपार्जन एवं भंडारण केंद्र के रूप में चयनित किया गया है. वेयर हाउस के ये गोदाम डब्ल्यूआरडीए से प्रमाणित है . कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य में मूंग, उड़द और अरहर की खेती करने वाले किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में शीघ्र पंजीयन कराने को कहा है.

 

पंजीकृत किसानों से उड़द, मूंग और अरहर का उपार्जन किया जाना है, जिसकी जानकारी एपीआई के माध्यम से नाफेड के ई-समृद्धि पोर्टल में साझा की जानी है . उड़द, मूंग,अरहर की समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित अपनी रिपोर्ट में कृषि उत्पादन आयुक्त ने छत्तीसगढ़ में इसके लिए की गई तैयारियों का विस्तृत व्योरा भेजा है.

 

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2022 -23 में एक लाख 22 हजार हेक्टेयर में उड़द की खेती की गई है, जबकि मूंग की खेती 16 हजार 340 हेक्टेयर में और अरहर की खेती एक लाख 20 हजार 310 हेक्टेयर में की गई है. राज्य में उड़द का उत्पादन 48,800 टन, मूंग का 8980 टन तथा अरहर का 81,200 टन अनुमानित है, जिसमें से 12,200 टन उड़द, 2250 टन मूंग तथा 20,320 टन अरहर की खरीदी समर्थन मूल्य पर होना अनुमानित है.

 

उड़द, मूंग अरहर की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए बिलाईगढ़, गरियाबंद, बसना, दुर्ग, थान -खम्हरिया, पंडरिया, राजनांदगांव, मुंगेली, मारवाही, घोड़ा सागर, कोरबा, राजपुर ,सूरजपुर, अंबिकापुर ,बगीचा, मनेंद्रगढ़ कोंडागांव, कांकेर लोहार सिंह -2 एवं नारायणपुर स्थित स्टेट वेयरहाउस गोदाम को उपार्जन केंद्र बनाया गया है.

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Dry Fruits : मूंगफली को पिस्‍ता बताकर 1500 में बेचा ,जानें कैसे करे असली ड्राई फ्रूट्स की पहचान
Next Article BIG NEWS : भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री, कई नेताओं ने भी सत्ताधारी दल का थामा दामन  BIG NEWS : भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री, कई नेताओं ने भी सत्ताधारी दल का थामा दामन 

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?