Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : प्रेमिका को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दो बच्चों के बाप को आया इतना गुस्सा, कर दी महिला की निर्मम हत्या  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CG CRIME NEWS : प्रेमिका को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दो बच्चों के बाप को आया इतना गुस्सा, कर दी महिला की निर्मम हत्या  

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/20 at 4:21 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE
CG CRIME NEWS : प्रेमिका को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दो बच्चों के बाप को आया इतना गुस्सा, कर दी महिला की निर्मम हत्या  
 

 

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में घर के आंगन से खोदकर निकाली गई महिला की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतका कांति यादव (Kanti Yadav) के प्रेमी अजय उर्फ खगेश्वर यादव को जशपुर जिले के कुनकुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि, उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी और उसका किसी और के साथ भी अवैध संबंध था।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

इस हत्या के पीछे की वजह बताई जा रही है कि, उसकी प्रेमिका कांति यादव (45 वर्ष) की किसी और युवक से भी संबंध थे। आरोपी खगेश्वर यादव ने कहा कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। वो कांति यादव से बहुत प्यार करता था और उसके लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी छोड़ चुका था, लेकिन कांति ने उसके साथ बेवफाई की थी।

- Advertisement -

 

आरोपी युवक का कहना है कि, अगस्त के महीने में अपनी दादी के निधन पर वो दशकर्म संस्कार में कुनकुरी गया था। उसने कांति को भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया था, ऐसे में वो खुद ही अकेला चला गया। 14 अगस्त को जब वो वापस रायगढ़ लौटा, तो घर का दरवाजा खुला देख अंदर आ गया। अंदर उसकी प्रेमिका कांति यादव किसी पराए मर्द के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में मिली।

 

आरोपी खगेश्वर ने कहा कि उसे देख वो व्यक्ति वहां से फरार हो गया। उसने कहा कि वो उस आदमी को नहीं जानता। इधर जब उसने कांति से इस बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसे बहुत गुस्सा आ गया और उसने कांति को थप्पड़ मारे और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरे दिन अपने घर के आंगन में गड्ढा किया और कांति की लाश दफन कर फरार हो गया।

 

CSP दीपक मिश्रा ने कहा कि कांति यादव की लाश जब जमीन में दफन मिली, तो उसके साथ रहने वाले प्रेमी अजय उर्फ खगेश्वर की तलाश के लिए लैलूंगा और चक्रधर नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। SP अभिषेक मीणा के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया।टीम में चक्रधर नगर के प्रधान आरक्षक सतीश पाठक के साथ आरक्षक संदीप मिश्रा, शैलेन्द्र पैकरा, हेमप्रकाश को शामिल किया गया, जो लैलूंगा के उपनिरीक्षक बलदेव सिंह पैकरा और उनके साथी आरक्षक हेलारियुस तिर्की और राजू तिग्गा के साथ जशपुर रवाना हुए।

चूंकि खगेश्वर उर्फ अजय यादव मूलत : जशपुर जिले के कुनकुरी के ग्राम लोटापानी का रहने वाला था, इसलिए पुलिस टीम कुनकुरी गई और वहां के थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को घटना की जानकारी देते हुए मदद मांगी। इसके बाद लोटापानी में आरोपी के घर पर छापा मारा गया, तो वो वहां नहीं मिला। ये जरूर पता चला कि वो आसपास के जंगल में ही छिपा बैठा है। इसके बाद पुलिस ने लोटापानी से लगे जंगल में एक मकान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वो वहां बैठकर शराब पीता हुआ मिला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कुनकुरी से रायगढ़ लाया गया है।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raigarh Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गुरूचरण सिंह होरा की छवि बदनाम करने की कोशिश, गलत और भ्रामक ऑडियो वायरल, एसएसपी से की शिकायत, मानहानि का करेंगे दावा
Next Article लाइव कंसर्ट में परफॉर्म करने के लिए बेकरार हैं आयुष्मान खुराना, नहीं हो रहा इंतजार

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?