Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलेक्टर प्रभात मलिक ने जारी किए कार्य विभाजन का आदेश, जानिए किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कलेक्टर प्रभात मलिक ने जारी किए कार्य विभाजन का आदेश, जानिए किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी

Vijay Sinha
Last updated: 2022/09/20 at 6:31 PM
Vijay Sinha
Share
9 Min Read
SHARE

- Advertisement -

गरियाबंद  / कलेक्टर  प्रभात मलिक ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। कलेक्टर के आदेशानुसार – श्रीमती रोक्तिमा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद को प्रभारी अधिकारी – जिन मामलों में शासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को अंतिम निराकरण के अधिकार प्रत्यायोजित किए गये है, को छोड़कर निम्नांकित शाखाओं/ विभागों के नस्तियों को परीक्षण उपरांत कलेक्टर को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करेंगे- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकलांग एवं पुर्नवास, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग/जल जीवन मिशन, जिला साक्षरता/तकनीकी/उच्च शिक्षा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना/मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि /मत्स्य /उद्यान/पशुचिकित्सा/दुग्ध डेयरी/रेशम विभाग/ हाथकरद्या/ खादीग्रामोद्योग/क्रेडा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, अंत्यावसायी /सहकारिता, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन /आयुर्वेद /रेडक्रास ,लाईवलीहुड कॉलेज/समग्र शिक्षा। नोडल अधिकारी- नरवा/गरूवा /घुरूवा /बाड़ी, जिला खनिज न्यास निधि, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के अवकाश अथवा मुख्यालय में न होने की दशा में कलेक्टर, गरियाबंद के प्रभार में रहेगे। कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य। मयंक अग्रवाल (आई.एफ.एस) वनमंडलाधिकारी प्रभारी अधिकारी – पर्यटन विभाग। श्री अविनाश भोई अपर कलेकटर – राजस्व , राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड चार- तीन (20) भूमि तबादला प्रकरण (संपूर्ण जिला),  छ.ग. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 240 / 241 के तहत वृक्ष कटाई की अनुमति। ( संपूर्ण जिला), खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम / आवश्यक वस्तु अधिनियम (संपूर्ण जिला)। प्रभारी अधिकारी – जिला सत्कार अधिकारी, शासकीय आवास गृह आबंटन। निम्नलिखित शाखाओं की नस्तियों/प्रकरणों का अंतिम निराकरण करेंगे – तहसीलदार/नायब तहसीलदार/ अधीक्षक/सहायक अधीक्षक ( राजस्व / सामान्य / कार्यपालिक / भू-अभिलेख ) एवं अन्य कार्यपालिक तृतीय श्रेणी अधिकारियों / जिला कार्यालय के तृतीय वर्ग कर्मचारियों ( सहायक वर्ग 02 व सहायक वर्ग 03) तथा भृत्य के यात्रा भत्ता, औषधि देयक तथा सामान्य भविष्य निधि के सामान्य परिस्थिति में अग्रिम / आंशिक आहरण की स्वीकृति तथा अवकाश स्वीकृति। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (वित्त एवं भू-अभिलेख) के सामान्य भविष्य निधि/ विभागीय भविष्य निधि से आंशिक/ अग्रिम आहरण की स्वीकृति, सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक / लिपिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार कल्याण निधि / समूह बीमा योजना की जमा राशि का अंतिम भुगतान तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विभागीय भविष्य निधि खाता में जमा राशि का भुगतान ऐसे प्रकरणों को छोड़कर जिनमें कलेक्टर की अनुमति आवश्यक हो, शासन के नियमों/ निर्देशों के अनुरूप टेलीफोन, विद्युत, पी.ओ.एल. एवं वाहन मरम्मत के देयकों की स्वीकृति। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, गरियाबंद – राजस्व- शोध क्षमता प्रमाण पत्र / ऋण भारमुक्त प्रमाण पत्र जारी करना, उतराधिकार /वारिसान प्रमाण पत्र, किराया औचित्य निर्धारण, राजस्व अनुभाग/ तहसीलों की व्यवस्था अनुसार निरीक्षण/पर्यवेक्षण, अपीलीय जनसूचना अधिकारी, अपीलीय अधिकारी- स्थाई सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र। प्रभारी अधिकारी- रीडर टू कलेक्टर /अनिवार्य भूमि अर्जन/आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति 2016, नगरीय क्षेत्र में 7500 वर्गफीट या उससे अधिक की शासकीय भूमि का बंटन/ व्यवस्थापन, न्यायिक लिपिक (एस डब्ल्यू शाखा ) / विधि / अभियोजन शाखा / धारा 80 के आवेदन/राष्ट्रीय लोक अदालत, सर्व लाइसेंस शाखा/चरित्र सत्यापन/पासपोर्ट शाखा, पशु अनुज्ञा/भाड़ा नियंत्रण अधिकारी, जिला पंजीयक /खाद्य विभाग/आबकारी विभाग, हिन्दू विवाह अधिनियम के अधीन अधिकारी एवं विशेष विवाह अधिकारी। जाति प्रमाण पत्र / शपथ पत्र में कलेक्टर की ओर से हस्ताक्षर / अभिप्रमाणित कार्य, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 व संशोधन नियम 2012, वित्त स्थापना/जिला नाजरात शाखा/आर्थिक सहायता, जिला विभागयी जांच अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग/जीवनदीप समिति/खूबचंद बघेल योजना, मुख्यमंत्री सहायता कोष/अनुदान राशि के चेक में हस्ताक्षर हेतु नोडल अधिकारी , जनगणना शाखा, संयुक्त जिला कार्यालय के समस्त शाखा/विभाग की कर्मचारियों की समय में उपस्थिति पर नियंत्रण, राज्य शासन/प्रशासन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिले के सभी विभागों से निरीक्षण रोस्टर प्राप्त करना/पालन, जेल/होमगार्ड/नापतौल विभाग/बंधक श्रमिक शाखा, नक्सली पुनर्वास, तारमार्ग की अधिकार (राईट ऑफ वे) की नीति 2021 अंतर्गत प्राप्त पत्रों/आवेदन (उक्त विषय की नस्ती ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर के द्वारा संधारित की जायेगी) राजीव युवा मितान योजना, गृह निर्माण मंडल/नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत होगी, परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण (डूडा)। नोडल अधिकारी कोविड-19 टीकाकरण (मॉनिटरिंग) तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।
श्री टीकाराम देवांगन डिप्टी कलेक्टर- उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य/स्थानीय निर्वाचन), भू-अभिलेख/नजूल-परिवर्तित भूमि शाखा, (राजस्व अभिलेख कोष्ठ/आंग्ल अभिलेख कोष्ठ/नवीन जिला से संबंधित अभिलेख हस्तांतरण), प्रभारी अधिकारी – अधीक्षक/ सहायक अधीक्षक (राजस्व/ सामान्य/ कार्यपालिक) राहत शाखा/ लोकसभा-राज्यसभा-विधानसभा प्रश्न, मुख्यमंत्री कौशल विकास (सी.एस.एस.डी.एम.) शिक्षा विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान, नवोदय विद्यालय/ केन्द्रीय विद्यालय / एकलव्य विद्यालय, छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम अंतर्गत निवेशकों को राशि वापसी संबंधी नस्ती का प्रस्तुतीकरण। नोडल अधिकारी- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी गरियाबंद, मुख्यमंत्री कौशल विकास प्राधिकरण गरियाबंद, अन्य/राजस्व, संपूर्ण जिले के अवैध खनिज उत्पादन/परिवहन के प्रकरणो का पंजीकरण/ निर्वतन। शहरी/ग्रामीण आबादी पट्टों का निराकरण। राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टा, कलेक्टर के निर्देशानुसार गंभीर शिकायतों की जांच व कलेक्टर को प्रेषित करना तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।
डिप्टी कलेक्टर सुश्री चांदनी कंवर प्रभारी अधिकारी- वरिष्ठ लिपिक शाखा, आवक-जावक शाखा/शिकायत शाखा, मुख्यमंत्री सचिवालय – जनचौपाल/ कलेक्टर जनचौपाल/आनलाईन पीजीएन/सीपीग्राम/पी.ए.सी.एल./आनलाईन जनशिकायत, ई-डिस्ट्रीक्ट/लोक सेवा गारंटी/ सिटीजन चार्टर/ अल्प बचत, शाखा/ समय-सीमा के अंतर्गत प्राप्त पत्रों का निराकरण तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003/ छ0ग0 निक्षेपक संरक्षण अधिनियम, 2005/ छ0ग0 साहूकारी अधिनियम 1934, वक्फ बोर्ड/अधिक अन्न उपजाऊ शाखा, सैनिक कल्याण बोर्ड/अल्पसंख्यक समिति/मानव अधिकार, आयोग/अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग/15-20 सूत्रीय कार्यक्रम/प्राधिकरण आयोग के माननीय अध्यक्षांे व सदस्यों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही/ विभिन्न आयोग से संबंधित कार्य, बंधुआ मजदूर/ रेडकास/पुरातत्व एवं संग्रहालय, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना/ बाल रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (भ/स)/सेतु निर्माण/राष्ट्रीय राजमार्ग। कलेक्टर के निर्देशानुसार गंभीर शिकायतों की जांच। निम्नलिखित विभागों की नस्तियां डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत होगी- जिला कोषालय। जिला योजना एवं साख्यिकीय विभाग। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नस्तियां/यातायात/जिला सड़क सुरक्षा/जिला परिवहन। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र/निःशक्त जनकल्याण पुनर्वास बालश्रम। उद्योग/पर्यावरण/औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा एवं कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।
श्री विश्वदीप प्रशिक्षु आई.ए.एस. -अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी, गरियाबंद/छुरा। प्रभारी अधिकारी – आदिम जाति कल्याण विभाग। स्टेडियम/स्पोर्टस्, श्रम विभाग। नोडल अधिकार- पर्यवेक्षी प्राधिकारी, क्लिनिकल स्थापना पंजीयन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी गरियाबंद। डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजिम। श्री हितेश पिस्दा संयुक्त कलेक्टर- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/ अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मैनपुर। डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/ अनुविभागीय दण्डाधिकारी, देवभोग। डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखो छ.ग. प्रशासन अकादमी निमोरा, रायपुर में प्रशिक्षणरत।
लिंक अधिकारी – कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार कलेक्टर जिला गरियाबंद के लिंक अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी श्री अविनाश भोई अपर कलेक्टर। श्री अविनाश भोई अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी श्री टीकाराम देवांगन डिप्टी कलेक्टर।  श्री टीकाराम देवांगन डिप्टी कलेक्टर के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री चांदनी कंवर। डिप्टी कलेक्टर सुश्री चांदनी कंवर के लिंक अधिकारी श्री टीकाराम देवांगन डिप्टी कलेक्टर। इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गरियाबंद/राजिम/देवभोग/ मैनपुर/छुरा की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में जिला मुख्यालय में उपलब्ध अधिकारी द्वारा वरिष्ठता क्रम में कार्यों का संपादन किया जायेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ग्राम पंचायत आड़ावाल को संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी लाखों की सौगात…..
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : 8वीं की छात्रा से गंदी हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक गिरफ्तार RAIPUR CRIME NEWS : 8वीं की छात्रा से गंदी हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की, आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
CG NEWS: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
RAIPUR BIG BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
CG BREAKING: गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल...आरोपी आरोपी
CG BREAKING: गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल…आरोपी गिरफ्तार
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?