Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : कार खराब होने पर किया धक्का देने से इंकार, गुस्साए दोस्तों ने सिर कुचलकर कर दी युवक की हत्या, सभी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG CRIME NEWS : कार खराब होने पर किया धक्का देने से इंकार, गुस्साए दोस्तों ने सिर कुचलकर कर दी युवक की हत्या, सभी गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/21 at 5:40 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : 500 रूपये के लिए साले ने की जीजा की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से किया कई वार, आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : 500 रूपये के लिए साले ने की जीजा की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से किया कई वार, आरोपी गिरफ्तार 
SHARE
 CG CRIME NEWS : कार खराब होने पर किया धक्का देने से इंकार, गुस्साए दोस्तों ने सिर कुचलकर कर दी युवक की हत्या, सभी गिरफ्तार
 

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले में 6 दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी है। कार को धक्का देने के बीत को लेकर युवक और उसके दोस्तों में विवाद (dispute among friends) हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पहले तो युवकों ने उसे पीटा। फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। जिसके बाद वो घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र (Vaishali Nagar Police Station ) का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

मृतक की पहचान अब्दुल ग़यासुद्दीन (abdul ghyasuddin) कुरैशी पिता एजी कुरैशी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुपेला थाना अंतर्गत इंदिरा नगर में रहता था और फ्लॉवर डेकोरेशन का काम करता था। उसके साथ वैशाली नगर थाना अंतर्गत गांधी नगर निवासी भूपेश देवदास (24 वर्ष), बृजेश उर्फ़ बिज्जू देवदास (22 वर्ष), हरीश धृतलहरे (25 साल), अजय उर्फ़ अज्जु भदौरिया (40 साल), पंकज लाउत्रे उर्फ़ मॉस (27 साल) और इंदिरा नगर निवासी अमन उर्फ़ समीर खान भी डेकोरेशन का काम करते थे। ये सभी अजय उर्फ अज्जु भदौरिया के अंडर में काम करते थे।

- Advertisement -

 

खाना खाने जाने के दौरान विवाद

 

इन लोगों ने मंगलवार को प्रणय भवन में सजावट का काम किया था। काम करने के बाद सभी वापस घर चले गए थे। इसके बाद रात को करीब 11 बजे सातों लोग कार से खाना खाने के लिए वहीं जा रहे थे। जैसे ही वे लोग अपने घर से भगत सिंह चौक पहुंचे। उनकी कार खराब हो गई। इस पर अजय ने सभी को कार में धक्का देने के लिए कहा। इस पर अब्दुल ने धक्का देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर अजय व उसके पांच अन्य दोस्तों ने अब्दुल से झगड़ा करना शुरू कर दिया।

 

पत्थर से कुचला सिर  

 

झगड़ा बढ़ने पर 6 लोगों ने मिलकर अब्दुल को हाथ-मुक्के से पहले पीटा। फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इससे वह अधमरा होकर वहीं गिर गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए। उधर, आस-पास के लोगों ने जब अब्दुल को देखा। तब उन्होंने 112 की मदद से उसे अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी।

 

कार की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

आस-पास के लोगों ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ शुरू की गई। तब पुलिस को झगड़े की बात पता चली। ये भी पता चला कि आरोपी लाल कार से मौके पर आए थे। इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरों की मदद लेने के बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG CRIME NEWS IN HINDI, cg crime news today, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, DURG CRIME NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, LATEST CRIME NEWS IN HINDI, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में दैनिक वेतन भोगियों को बड़ा झटका, हटाए जायेंगे सभी कर्मचारी !, सरकार ने जारी किया नई नियुक्ति का आदेश CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में दैनिक वेतन भोगियों को बड़ा झटका, हटाए जायेंगे सभी कर्मचारी !, नई नियुक्ति का आदेश
Next Article गैर वाजिब तबादलों को लेकर फेडरेशन के सदस्य मिले कलेक्टर और डी ई ओ से , आख़िर क्यू हुए बेवजह तबादले , जाने और क्या क्या माँगे रखी

Latest News

CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, तिरंगा यात्रा में भी होंगे शामिल
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, तिरंगा यात्रा में भी होंगे शामिल
Grand News May 14, 2025
Raipur innocent girl raped : रायपुर में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट 
Raipur innocent girl raped : रायपुर में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
BOLLYWOOD NEWS :आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़: हंसी, भावनाओं और प्रेरणा का अनोखा मिश्रण
BOLLYWOOD NEWS :आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़: हंसी, भावनाओं और प्रेरणा का अनोखा मिश्रण
Grand News May 14, 2025
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?