Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खुर्सीपार नवीन कॉलेज के ऑडिटोरियम भवन में छात्र संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन विधायक देवेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को दी सफलता की चाबी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

खुर्सीपार नवीन कॉलेज के ऑडिटोरियम भवन में छात्र संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन विधायक देवेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को दी सफलता की चाबी

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/21 at 9:45 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

भिलाई निरंतरता सफलता का सबसे बड़ा हथियार है। रूकना नहीं है। लगातार मेहनत करते रहना है। सेल्फ एनालिसिस करना भी जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट करना सीखों। अपनी प्राइरिटी सेट करों। आपके लाइफ में आपके लिए क्या जरूरी है। उक्त मोटिवेशनल स्पीच भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने दी। खुर्सीपार के कॉलेज भवन में ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन करने के साथ ही यहां एक छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि कभी निराश नहीं होना। लंबी कूद मारना है तो दो कदम पीछे हटते हैं। लक्ष्य बनाकर मेहनत करना अच्छी बात है। लगातार मेहनत करते रहे। मेहनत करने वाले कभी पीछे नहीं रहते। उन्होंने अपने बारे में बताया कि वे आईआईटी और एमबीबीएस दोनों के लिए सलेक्ट हुए थे। पिता ने डॉक्टर बनाना इसलिए एमबीबीएस करने लगे। लेकिन इसमें उनका मन नहीं लगता था। कई बार नंबर बहुत कम मिले। लेकिन वे निराश नहीं हुए। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के 12 साल बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और वे एसपी बने। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करना जरूरी है, पढ़ाई कभी व्यर्थ नहींं होता, जीवन में हमेशा काम आता है।

- Advertisement -

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव, कामर्स गुरू व मोटिवेशनल स्पीकर संतोष रॉय, प्रकाश सर, सचिन सर, दुर्ग जिला अधिकारी अभय जायसवाल, पत्रकारिता जगत के जानेमाने हस्ती भिलाई हरिभूमि के ब्यूरो प्रमुख अलोक तिवारी और भिलाई टाइम्स के संपादक यशवंत साहू भी शामिल रहे। सभी ने बारी-बारी से मोटिवेशनल स्पीच दिया। अपने कॅरियम में वे कैसे आगे बढ़े, किस तरह से अपना लक्ष्य तय किया। किस तरह के संघर्षों का सामना करने के बाद आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इन सभी विषयों पर प्रकाश डाला और साथ ही छात्र-छात्राओं को बताया कि वे कैसे अपने कॅरियर में आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने मन उठ रहे कई सवाल भी पूछे, जिसका जवाब उन्हें वक्ताओं ने दिया। सवाल जवाब से छात्राओं नेे अपनी परेशानियों का हल जाना। इस कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को एक छात्र ने पूछा कि आप विधायक है, कई सारे काम रहते हैं तो आप टाइम मैनेजमेंट कैसे करते है? टाइम मेनेजमेंट के बारे में बताते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि 6 घंटा सोना पर्याप्त है। इसलिए सुबह जल्दी उठना सीखे। कल क्या क्या करना है, आज तय होना चाहिए। अपनी प्राइरिटी सेट करना जरूरी है। जो भी काम करें जैसे कि आप पढ़ने बैठ हैं तो भले एक घंटे पढ़ो लेकिन उस समय पूरा फोकस पढ़ाई में रखो। पूरी इंमानदारी से 1 घंटा दो। ऐसा नहीं कि दो घंटे पढ़ने बैठे है और थोड़ा सा पढ़े फिर मोबाइल देखे फिर थोड़ा सा पढ़े। कार्यक्रम के अंत में खुर्सीपार स्कूल के शिक्षकों का यहां टॉप करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। आयोजक समिति ने सभी वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट की।

मुख्य रूप से आयोजनकर्ता संगम यादव, असफाक अंसारी, मार्टिन, राहुल शर्मा, अय्यूब खान,अमितेश सिंह को सभी अतिथियों ने आयोजन के लिए बधाई दी ।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article NABARD Recruitment 2022 : नाबार्ड में 177 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन प्रक्रिया और वेतन से लेकर सबकुछ
Next Article CG TRANSFER BREAKING CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, बदले गए  कई जिलों के ASP-CSP-DSP, देखें पूरी लिस्ट 

Latest News

RAIPUR NEWS : स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, मिठाई खिलाई गई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
NATIONAL क्राइम June 16, 2025
BIG NEWS : एक से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 15 हजार, योजना लागू
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 16, 2025
CG NEWS : अवैध रेत खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार 
CG NEWS : अवैध रेत खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?