कांकेर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में बेलोंडी कन्या आश्रम (Belondi Kanya Ashram) की छात्रा शाम चार बजे स्कूल के छुटने के बाद वह अपनी छात्रावास पहुंची। इस दौरान उसकी तबियत बिगड़ जाने के कारण छात्रा को रात 9 बजे उपस्वास्थ्य केंद्र आमाबेड़ा ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित करने पर उसका पोस्टमार्टम किया गया। फिर उसके पश्चात उस छात्रा के परिजनो का रो-रो कर बेहद बुरा हाल हो गया।
आश्रम की प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि स्कूल से आने पर उस छात्रा को पेट दर्द और तीन बार दस्त हुआ था ।बरसात होने के कारण उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। फिर कुछ समय बाद बरसात रूकने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। वहीं आमाबेड़ा पुलिस अभी भी इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। यह मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।
Advertisements
Advertisements