Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : गंगाजल कलश यात्रा पर कांग्रेस का प्रहार, भाजपा पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, रमन सिंह के खिलाफ होगा केस दर्ज !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : गंगाजल कलश यात्रा पर कांग्रेस का प्रहार, भाजपा पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, रमन सिंह के खिलाफ होगा केस दर्ज !

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/25 at 8:02 PM
Neeraj Gupta
Share
10 Min Read
CG BIG NEWS : गंगाजल कलश यात्रा पर कांग्रेस का प्रहार, भाजपा पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, रमन सिंह के खिलाफ होगा केस दर्ज !
CG BIG NEWS : गंगाजल कलश यात्रा पर कांग्रेस का प्रहार, भाजपा पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, रमन सिंह के खिलाफ होगा केस दर्ज !
SHARE

CG BIG NEWS : गंगाजल कलश यात्रा पर कांग्रेस का प्रहार, भाजपा पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, रमन सिंह के खिलाफ होगा केस दर्ज !

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG BIG NEWS : आज कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदो को लेकर गंगाजल की कसम का जो भ्रम फैलाया जा रहा उस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश भर घूम-घूम कर गंगाजल के नाम पर झूठ फैलाने का काम कर रहे है। गंगाजल सम्मान यात्रा निकालकर भाजपा द्वारा कांग्रेस के हर वायदे के लिये यह दुष्प्रचार किया जा रहा कि कांग्रेस ने गंगाजल लेकर वायदा किया था, भाजपा के नेता बेशर्मी पूर्वक गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोल रहे है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी राजीव भवन के इसी पत्रकारवार्ता कक्ष में 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले एक पत्रकारवार्ता में ”गंगाजल को साक्षी मानकर कांग्रेस के नेताओं ने संकल्प लिया था कि हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे“। यह संकल्प सिर्फ किसानों के कर्जामाफी का था।

 

इस पत्रकारवार्ता में उस समय के कांग्रेस के नेता आर.पी.एन सिंह तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा, तत्कालीन कांग्रेस के मीडिया चेयरमेन शैलेष नितिन त्रिवेदी वर्तमान चेयरमेन सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता आर.पी. सिंह सहित कांग्रेस के प्रवक्तागण उपस्थित थे। इनमें से आर.पी.एन सिंह अब भाजपा में और जयवीर शेरगिल भी कांग्रेस में नहीं है।

 

 

गंगाजल लेकर कसम खाने या संकल्प लेने की नौबत क्यों आई? यह नौबत भी भाजपा के द्वारा फैलाये गये झूठ वायदे के कारण आई थी। भाजपा के आईटी सेल ने सोशल मीडिया में एक फर्जी पत्र वायरल किया था। जिसमें उस समय के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन का फर्जी लेटर पैड था और तत्कालीन मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी के हस्ताक्षर से बनाया गया था। इस फर्जी पत्र में कहा गया था कि किसानों की कर्जामाफी की बात घोषणा पत्र में जो है वह गलत है इस पर ज्यादा जोर नहीं देना है। भाजपा के इस फर्जी वादे को बेनकाब करने के लिये उक्त पत्रकारवार्ता लेना पड़ा था जिसमें सिर्फ कर्जामाफी की बाते हुई थी।

 

हमारा घोषणा पत्र कांग्रेस के लिये पवित्र दस्तावेज के समान है। हम अपने घोषणा पत्र के सभी 36 वायदो को पूरा करने प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदों को पूरा कर दिया है। इससे तिलमिला कर भाजपा गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोल रही है। विशेषतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष इस झूठ को फैला रहे।

 

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है कि कांग्रेस ने सभी वायदो के लिये गंगाजल की कसम खाया था। भारतीय जनता पार्टी में साहस है उनमें गंगाजल के प्रति सम्मान है तो भाजपा के नेता हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाये कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के सभी वायदो के लिये गंगाजल लेकर कसम खाया था। इनमें साहस नहीं है ऐसा करने का क्योंकि ये लोग गंगाजल के नाम पर झूठ बोल रहे है। हम भाजपा नेताओं को गंगाजल उपलब्ध करवा देंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी.सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर राजनीति करना चाहती है। लगातार भ्रम फैलाना भाजपा की फितरत बन गयी। इनके राष्ट्रीय नेता झूठ बोलते है स्मृति इरानी सरेआम झूठ बोला कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले राजीव गांधी स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर नहीं गये जबकि हकीकत यह थी कि राहुल गांधी अपने पिता के सामाधि पर जाने के पहले स्वामी जी को शीश नवाने गये थे। राहुल गांधी के साथ चलने वाली लड़की के बारे में गलत एवं भ्रामक दावे किये गये। राजनैतिक की पराकाष्ठा तो तब हो गयी जब सगी भांजी के बारे में भाजपा के एक प्रदेश तमिलनाडु के आईटी सेल के अध्यक्ष ने गलत कोट किया था। इसके पहले ट्वीट पर संबित पात्रा ने गलत सामाग्री पोस्ट किया था। जिसको पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उस फर्जी दस्तावेज को शेयर किया था। जिसे ट्वीट ने मेन्यूप्लेट मीडिया घोषित किया था। भारतीय जनता पार्टी अपने जन्म से झूठ और फरेब की राजनीति करती है। इनका सूत्र वाक्य है कि एक झूठ को बार-बार बोलो तो लोग भ्रम में पड़कर सच मानने लगेंगे। गंगाजल की कसम में भी यही हो रहा है।

 

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि लेटर पैड किसी और का हस्ताक्षर किसी और का कर्जमाफी के लिये भाजपा का झूठ का सहारा ले रही है। झूठ बोलने के लिये गंगाजल जबकि गंगाजल को पवित्र माना जाता है। यह राजनीति में स्वीकार्य नहीं है। यह छत्तीसगढ़ को स्वीकार्य नहीं है। रमन सिंह जी को पता है। ठीक से पता है क्यों गंगाजल की शपथ ली गयी। सिर्फ राजनैतिक फायदे के लिये दुष्प्रचार करना असत्य कथन करना स्वीकार्य और भ्रम फैलाने के लिये झूठ का सहारा लेना गलत है। जो नहीं हुआ है उसे बार-बार बोलकर असत्य कथन करना बदनीयति से अशांति फैलाने के लिये झूठ का सहारा लेना गलत बयानी के लिये गलत है। इस लिये रमन सिंह को कानूनी नोटिस दिया जायेगा।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्जा माफ कर गंगाजल का सम्मान किया पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कर रहे हैं अपमान भाजपा के नेता गंगाजल का सम्मान करते हैं तो हाथ में गंगाजल लेकर आरोप लगाये कि कांग्रेस ने शराबबंदी के लिए गंगाजल उठाई थी? भाजपा गंगाजल सम्मान कार्यक्रम की आड़ में अपने झूठ और प्रपंच की राजनीति कर पवित्र गंगाजल का अपमान कर रहे है। भाजपा के नेता वास्तविक में गंगाजल का सम्मान करते हैं वो हाथ में गंगाजल उठाकर कांग्रेस पर आरोप लगाए कि कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में उठाकर शराबबंदी का वादा किया था और सबूत प्रस्तुत करें। गंगाजल सम्मान कार्यक्रम में जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर गंगाजल पकड़ कर शराबबंदी करने और बेरोजगारी भत्ता देने का आरोप लगाया है वह पूरी तरीके से झूठ और भाजपा का प्रपंच है।
कांग्रेस नेताओं ने हाथ में गंगाजल उठाकर सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था जिसे मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद भूपेश बघेल ने 2 घंटा के भीतर पूरा किया और प्रदेश के 20 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ है। कांग्रेस के 36 बिंदुओं के घोषणा पत्र में कहीं भी बेरोजगारी भत्ता जैसे शब्दों का उल्लेख ही नहीं है बल्कि 2003 में भाजपा ने सरकार बनने पर 12वीं पास युवाओं को 500 रु महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था और 15 साल नहीं दिया था।

 

कांग्रेस रोजगार देने पर विश्वास करती है और कांग्रेस के घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 14 में घर-घर रोजगार, हर घर रोजगार योजना बनाकर राजीव गांधी मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को सामाजिक कार्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़कर 2500 रु कमाने का अवसर देने का वादा किया जिसे प्रदेश में 13269 क्लब के माध्यम से युवाओं को जोड़कर पूरा किया गया है। भाजपा जो छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो चुकी है, जनसमर्थन खो चुकी है जिनका 15 साल का कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार एवं किसानों की आत्महत्या की घटनाओं एवं शराब का सरकारीकरण करने गांव-गांव शराब दुकान खोलने से भरा काला इतिहास है। वह अब गंगाजल सम्मान की आड़ लेकर गंगाजल का ही अपमान कर रही हैं।

 

रमन सिंह के खिलाफ होगा केस दर्ज !

 

भाजपा नेताओं को गंगाजल की आड़ लेकर अपने झूठ की राजनीति करने के लिए मां गंगा एवं प्रदेश की 3 करोड़ जनता से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस पार्टी उनके इस झूठ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगी। नोटिस दिया जायेग, माफी मांगने की मांग करेंगे, फिर भी नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज कराया जायेगा।

 

पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष देवा देवांगन, नितिन भंसाली, प्रकाश मणी वैष्णव उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, Latest News In Raipur, Raipur Hindi News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TRAFFIC RULES : अब ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर कटेगा भारी चालान, चप्पल पहन कर बाइक चलाने पर रोक, जानिए कितना करना पड़ेगा भुगतान
Next Article CG News : CM Baghel's initiative to promote sports got great success, Sports Authority of India approved 7 Khelo India Centers in the state  CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने तिमाही परीक्षा के लिए जारी किए नये निर्देश, अब इस तरह होंगे 9 से 12वीं के एग्जाम, देखें आदेश   

Latest News

CG Ration Card : राशन कार्ड धारियों के लिए सिर दर्द बना OTP, ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार
Grand News June 15, 2025
GRAND NEWS : देवेंद्र नगर गुरुद्वारे में श्रद्धापूर्वक मनाई आषाढ़ महीने की संग्रांद, शामिल हुई होरा फैमिली
Grand News June 15, 2025
CG Weather Alert : रायगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत
CG Weather Alert : रायगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 15, 2025
Breaking News : पुणे के तलेगांव में बड़ा हादसा, पुल टूटने से 20-25 से टूरिस्ट बहे, 5 की मौत
Breaking News : पुणे के तलेगांव में बड़ा हादसा, पुल टूटने से 20-25 टूरिस्ट बहे, 5 की मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?