Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : राजधानी पुलिस को मिली सफलता,9 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

CRIME NEWS : राजधानी पुलिस को मिली सफलता,9 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/25 at 4:42 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। चारपहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा, महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से सट्टा संचालित करते 9 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंज पारा स्थित मैदान गार्डन में कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में सवार होकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है।

- Advertisement -
Ad image

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर चार पहिया वाहन को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर चार व्यक्ति सवार थे तथा उनके पास मोबाईल एवं लैपटॉप थे।

- Advertisement -

व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम विजय कुमार गिरी, आयुष निर्मल, राज यादव एवं सुन्दरलाल विश्वकर्मा निवासी दुर्ग का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा महादेवा ऑनलाईन बुक एप्लिकेशन एवं रेड्डी अन्ना ऑनलाईन बुक के माध्यम से वेबसाईट व व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर, लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। उक्त चारों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा भिलाई दुर्ग निवासी एस.ए.आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश नामक व्यक्ति से महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना बताया गया जिसके आधार पर भिलाई से आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपियों से 06 नग लैपटॉप, 10 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 15,000/- रूपये, रिट्स कार क्रमांक सी जी/24/9227 जुमला कीमती लगभग 9,20,000/- रूपये तथा लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 297/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त सभी सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

01. विजय कुमार गिरी पिता उदयनाथ गिरी उम्र 37 साल निवासी कैम्प 01 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

02. आयुष निर्मल पिता दिलीप कुमार निर्मल उम्र 23 साल निवासी टी मार्केट उत्तम टॉकीज के पास पावर हाउस थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

03. राज यादव पिता भगवान यादव उम्र 19 साल निवासी नेहरू चौक कैम्प – 01 भिलाई जिला दुर्ग।

04. सुंदर लाल विश्वकर्मा पिता मुरारी विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी शक्ति नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।

05. एस ए आसिफ पिता शेख अब्दुल चमन उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट कृष्णा नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

06. प्रमोद ओवनर पिता स्व. जार्ज ओवनर उम्र 43 साल निवासी सूर्यविहार कॉलोनी स्मृति नगर भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग।

07. आकाश शर्मा पिता अरूण शर्मा उम्र 29 साल निवासी वैशाली नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

08. धर्मेन्द्र पिता स्व0 बहादुर सिंह उम्र 44 साल निवासी सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

09. गणेश कुमार पिता मधुकुमार उम्र 28 साल निवासी भिलाई 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग।

TAGGED: # latest news, 7 news, 7 news live, 7news, 7news australia, 7news live, adelaide news, australian news, australian news today, Breaking News, brooklyn stabbing, channel 7, CRIME NEWS, crimestoppers, JASHPUR CRIME NEWS, latest news australia, latest news today, melbourne news, news, news australia, News Live, nyc, nyc crime, nypd, park slope stabbing, perth news, qld news, seven news, seven news australia, sydney news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अपराधी हो जाए सावधान- तीसरीं आँख से नज़र रखी जा रही है आप पर
Next Article CRIME BREAKING : राजधानी के शिमर्स क्लब में आबकारी विभाग की रेड, देर रात तक शराब परोसे जाने की थी सूचना

Latest News

Israel- Iran war LIVE: सीजफायर के बावजूद ईरान ने तीन बार दागी मिसाइल, इजरायल में 6 लोगों की मौत
Israel- Iran war LIVE: सीजफायर के बावजूद ईरान ने तीन बार दागी मिसाइल, इजरायल में 6 लोगों की मौत
Breaking News अंतराष्ट्रीय June 24, 2025
CG NEWS: रायपुर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर निगम का शिकंजा, वीडियोग्राफी के बाद वसूले 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
छत्तीसगढ़ धमतरी June 24, 2025
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?