Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : पत्नी ने किया बुर्का पहनने से इंकार, तो पति ने काट दिया गला, मचा बवाल  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Mumbaiक्राइममहाराष्ट्र

CRIME NEWS : पत्नी ने किया बुर्का पहनने से इंकार, तो पति ने काट दिया गला, मचा बवाल  

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/27 at 5:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CRIME NEWS : पत्नी ने किया बुर्का पहनने से इंकार, तो पति ने काट दिया गला 
CRIME NEWS : पत्नी ने किया बुर्का पहनने से इंकार, तो पति ने काट दिया गला 
SHARE
CRIME NEWS : पत्नी ने किया बुर्का पहनने से इंकार, तो पति ने काट दिया गला 
 

 

मुंबई। CRIME NEWS : बुर्का व हिजाब को लेकर कई देशों में बढ़ते बवाल के बीच मुंबई से हैरान करने वाली खबर आई है। इकबाल महमूद शेख (accused iqbal sheikh) नामक शख्स ने अपनी पत्नी रुपाली (wife Rupali) को इसलिए गला रेतकर मार डाला कि वह मुस्लिम रीति रिवाज नहीं मान रही थी और बुर्का नहीं पहनती थी। रुपाली ने इकबाल से अंतरधार्मिक विवाह (interfaith marriage) किया था, लेकिन वह इकबाल की जोर जबर्दस्ती से तंग आकर तलाक मांग रही थी। तलाक के पूर्व  ही आरोपी ने उसकी जघन्य हत्या कर डाली।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस के अनुसार आरोपी इकबाल शेख (accused iqbal sheikh) ने सोमवार रात पत्नी रूपाली को सरेराह चाकू से गोद डाला। घटना मुंबई के चेंबूर इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

तीन साल पहले की थी मुस्लिम युवक से शादी

बताया गया है कि रूपाली ने इकबाल शेख से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों चेंबूर इलाके में स्थित इकबाल के घर में रहते थे। रूपाली चूंकि हिंदू थी और शादी के बाद भी वह मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रही थी, इसलिए इकबाल खुद और उसके परिजन उससे खफा थे। इकबाल के परिजन रूपाली को बुर्का पहनने के लिए दबाव डालते थे, लेकिन वह नहीं मानती थी। इसे लेकर कलह होने लगी थी। इसके बाद रुपाली और इकबाल अलग रहने लगे थे। दंपती का एक बेटा भी है।

छह माह से अलग रहते हुए भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। हालांकि, इकबाल इस दौरान भी उस पर मुस्लिम परंपराओं (Muslim traditions) को मानने के लिए दबाव डालता था। रुपाली इकबाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के बच्चे नहीं होने पर उसने उसे तलाक दे दिया था।

मिलने के लिए बुलाया और सरेआम चाकू घोंपे 

आरोपी इकबाल शेख ने रूपाली को सोमवार शाम चेंबूर इलाके के  पीएल लोखंडे मार्ग पर नागेवाड़ी में मिलने बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच फिर बुर्के व अन्य बातों को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इस पर रुपाली ने तलाक की मांग दोहराई। कहासुनी व विवाद बढ़ने पर इकबाल ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रुपाली के गले पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग निकला। रुपाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल के लिए भेजा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

TAGGED: # latest news, accused iqbal sheikh, BIG NEWS, CRIME NEWS, CRIME NEWS IN HINDI, interfaith marriage, LATEST CRIME NEWS IN HINDI, MUMBAI CRIME NEWS, Muslim traditions
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पदयात्रियों की सुरक्षा में पुलिस जुटी
Next Article जगदलपुर : मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हुआ

Latest News

 26 june 2025 ka raashiphal : आज किस्मत के सितारे देंगे जोरदार साथ! जानें 26 जून 2025 का राशिफल — किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहे संभलकर
Grand News राशिफल June 26, 2025
CG News :आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप रायपुर महानगर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?