Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सेक्टर 1 पहुंचे विधायक देवेंद्र वार्डवासियों से किया संवाद, संपर्क समीक्षा समाधान के तहत जारी है विधायक भेट मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सेक्टर 1 पहुंचे विधायक देवेंद्र वार्डवासियों से किया संवाद, संपर्क समीक्षा समाधान के तहत जारी है विधायक भेट मुलाकात

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/30 at 5:30 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्ड दौरा कर रहे हैं। बारी-बारी से वार्डों में जाकर लोगों से भेंट मुलाकात करके उनका हाल चाल जान रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव 30 सितंबर को सेक्टर 1 पहुंचे। जहां वे वार्ड दौरा किए। सभी गली मोहल्ले का निरीक्षण किए। लोगों से मिले, बड़े बुजुर्गों का चरण छू कर प्रणाम किया और आशीर्वाद के साथ भिलाई के विकास के लिए मार्गदर्शन लिया।

- Advertisement -
Ad image

इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव सबसे पहले सेक्टर 1 स्थिति लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचे। जहां भगवान की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना कर भगवान के चरणों पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और सेक्टर 1 सहित पूरे भिलाई वासियों के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद वे क्षेत्र के लोगाें से भेंट मुलाकात किए। तब लोगों ने यहां मंदिर प्रागण में भगवान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस पर विधायक श्री यादव ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही यह शुभ काम को पूर्ण कराएंगे। इसके अलावा सेक्टर 1 के महिला समूह से मिले। सभी समूह द्वारा फिनाइल आदि चीजों का निर्माण किया जाता है। लघु उद्योग के माध्यम से महिलाएं जो भी उत्पादन कर रही है। उन सभी चीजों को वे आसानी से बेच सकें। इसके लिए उनके लिए वार्ड में एक मिनी मदर्स मार्केट का निर्माण किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना प्रोडक्ट आसानी से बेच सकें। इसके बाद वे बारी-बारी से सड़क 12,13,14,15 सभी गलियों का निरीक्षण किए। लोगों से मिलकर उनकी समस्या ओं को जाना और उनका निदान करने निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।

मोहल्ले के रोड गड्ढा हो गया है। जिसमें पानी भरा रहता है। इससे लोग परेशान है। साथ ही वार्ड में सफाई भी ठीक से नहीं होती है। इसके अलावा कई समस्याएं वार्डवासियों ने विधायक देवेंद्र यादव को बताई। विधायक श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात की और सभी समस्याओं को जल्द निपटाकर सूचना देने का निर्देश दिया। इसके बाद सेक्टर 1 एसबीआई बैंक के पास चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व वार्ड के युवाओं के साथ बैठकर विधायक देवेंद्र यादव चाय पीए और सरकारी योजनाओं से लेकर अन्य सभी जरूरी विषयों पर चर्चा की।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कांग्रेस को बड़ा झटका 72 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश….
Next Article CG NEWS : रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक ने की ख़ुदकुशी, धड़ से अलग मिला सिर CG NEWS : रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक ने की ख़ुदकुशी, धड़ से अलग मिला सिर

Latest News

CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1619 नग अवैध गैस सिलेंडर जब्त
CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1619 नग अवैध गैस सिलेंडर किया जब्त
छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Chhattisgarh : बाढ़ के बीच जान जोखिम में डाल स्कूल जानें को मजबूर है बच्चे
Chhattisgarh : बाढ़ के बीच जान जोखिम में डाल नदी पार कर स्कूल जानें को मजबूर है बच्चे, देखिए Video
कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
परीक्षा से पहले सख्ती: आधी बांह, चप्पल और दो घंटे पहले हाजिरी अनिवार्य,व्यापम परीक्षा के नए नियम जारी, 27 जुलाई को 5748 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Grand News July 18, 2025
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?