Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : खेत में काम करने जा रही महिला की करंट लगने से मौत, टुल्लू पंप के मालिक पर केस दर्ज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़सक्ती

CG NEWS : खेत में काम करने जा रही महिला की करंट लगने से मौत, टुल्लू पंप के मालिक पर केस दर्ज 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/30 at 7:47 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : खेत में काम करने जा रही महिला की करंट लगने से मौत, टुल्लू पंप के मालिक पर केस दर्ज 
CG NEWS : खेत में काम करने जा रही महिला की करंट लगने से मौत, टुल्लू पंप के मालिक पर केस दर्ज 
SHARE

 

सक्ती। CG NEWS : जिले में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है।  महिला गुरुवार को खेत में काम करने जा रही थी, तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। महिला का नाम रामकुंवर पटेल (Ramkunwar Patel) (42 वर्ष) था। उसका पैर खेत में टुल्लू पंप की सहायता से सिंचाई के लिए लगे बिजली के तार पर पड़ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image

 

बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला रामकुंवर पटेल जब मेड़ के किनारे-किनारे जा रही थी, तो उसका पैर वहां बिछाए गए बिजली के तार पर पड़ गया। 11केवी विद्युत तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। जब तक लोग उसे बचाने आते, उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद टुल्लू पंप मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

 

21 सितंबर को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिरगहनी में करंट लगने से ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया था। क्रशर खदान में हाईवा चालक खिलावन सूर्यवंशी (25 वर्ष) 11केवी तार की चपेट में आ गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। घटना जांजगीर थाना क्षेत्र की थी। हाईवा ड्राइवर खिलावन सूर्यवंशी ग्राम पीसोद का रहने वाला था।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : जिले में इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश CG BREAKING : जिले में इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Next Article 68th National Film Award 2022 : उत्तराखंड को मिला ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ अवार्ड, इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

Latest News

CG NEWS : कुत्ते को बचाने के चक्कर में 17 साल के लड़के की मौत, तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी 
छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना July 16, 2025
 CG NEWS : युवती पर उछलकर गिरा सांप, कुछ देर के लिए हुई अचेत, सब्जी जलकर खाक
Grand News July 16, 2025
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?