Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लापता कार चालक का मिला शव , सगाई टूटने से दुखी युवक ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लापता कार चालक का मिला शव , सगाई टूटने से दुखी युवक ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/30 at 10:33 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुराने पुल में बुधवार रात कार छोड़कर लापता हुए युवक का आखिरकार शुक्रवार सुबह शव मिल गया। युवक ने शिवनाथ में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह 5 बजे एसडीआरएफ ने गोताखोरों को नदी में उतारा। बोट में सर्चिंग करते हुए युवक के शव पानी से बाहर निकाला। राजनांदगांव निवासी मृतक पलाश अग्रवाल, उम्र 28 साल के परिजनों ने बेटे की कार को लावारिस हालत में देखकर पहले की अनहोनी की आशंका जता दी थी। जिसके बाद पुलगांव पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शिवनाथ नदी में युवक की तलाश शुरू की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

गुरुवार सुबह अज्ञात कार की सूचना पर मृतक युवक के माता-पिता उसे ढूंढते हुए शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचे। बेटे की कार को देखते ही दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। माता-पिता ने बताया कि बेटे की बुधवार को ही रिश्ता टूटा है। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चला गया। बुधवार देर रात तक फोन पर उसने हमसे बात की। हम दोनों ने उसे बहुत समझाया लेकिन रात लगभग 1 बजे के बाद से उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। जिसके बाद हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।बिलखते परिजनों ने बताया कि पलाश रायपुर के निजी बैंक में जॉब करता है। रायपुर की युवती से एक महीने पहले उसका रिश्ता हुआ था। अचानक रिश्ता टूटने से वह सदमे में चला गया था। कार शिवनाथ पुल पर छोड़कर लापता हो गया था। बता दे कि बुधवार रात को पुलिस को स्थानीय गोताखोरों ने सूचना दी कि एक संदिग्ध कार शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल पर ठीक बीचों-बीच खड़ी हुई है। कार के अंदर कोई नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की। पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और एक रस्सी बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने पुल के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर दिया था। माता-पिता के पहुंचने के बाद पुलगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Hearing on Reservation In CG : आरक्षण पर अर्जेंट हियरिंग आज, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
Next Article कुम्हारी: एक परिवार के 4 लोगों की हत्या को लेकर दुर्ग बीजेपी ने छत्तीसगढ़ सरकार के कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

Latest News

CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बाल गृह का निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?