Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कुम्हारी: एक परिवार के 4 लोगों की हत्या को लेकर दुर्ग बीजेपी ने छत्तीसगढ़ सरकार के कानून व्यवस्था पर साधा निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कुम्हारी: एक परिवार के 4 लोगों की हत्या को लेकर दुर्ग बीजेपी ने छत्तीसगढ़ सरकार के कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/30 at 10:43 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

दुर्ग कुम्हारी के समीप ग्राम कपसदा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या पर भाजपा दुर्ग जिला बीजेपी अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर साधा निशाना. जितेन वर्मा ने कुम्हारी और अहिवारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल का दौरा करके आसपास के लोगों से मुलाकात की और घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह घटना दुर्ग की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है व राज्य सरकार से मृत परिवार के प्रत्येक सदस्य के एवज में 50-50 लाख रुपये देने की मांग की है।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

जितेंद्र वर्मा ने कहा दुर्ग में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का जिला होने के बावजूद ना तो अपराधों पर अंकुश है न ही असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस और कानून का कोई भय रह गया है। गणेश विसर्जन के दौरान गंजपारा निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, विगत 20 दिन पहले भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में दो गुटों में खूनी संघर्ष के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दुर्ग में बालिका के साथ अशोभनीय कृत्य किया गया। आए दिन लूटमाट, चोरी अपहरण, एवं बलात्कार की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को संभालने में असफल रहा है।

- Advertisement -

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जिला भाजपा ने पूर्व में ही पुलिस प्रशासन को 2 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है, अगर 2 अक्टूबर तक कानून व्यवस्था की स्थिति संभालते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगाम नहीं लगाई तो 2 अक्टूबर के बाद भाजपा द्वारा गृह मंत्री के घर का घेराव, धरना प्रदर्शन और पुलिस प्रशासन को आईना दिखाने जैसे आंदोलन करके जनता के बीच शासन और पुलिस प्रशासन की नाकामियों को उजागर किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लापता कार चालक का मिला शव , सगाई टूटने से दुखी युवक ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश
Next Article CG BREAKING : लापता कार चालक की मिली लाश, शादी टूटने से था नाराज, पसरा मातम

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?