Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कपसदा में हुए सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मृतक के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर भैया,भाभी सहित दो बच्चों की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कपसदा में हुए सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मृतक के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर भैया,भाभी सहित दो बच्चों की हत्या

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/01 at 4:57 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत कपसदा गांव में दो दिन पहले हुए 4 लोगों की हत्या कांड का खुलासा दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कर दिया, हत्या की वजह छोटे भाई की गलत संगत व मोहनी मंत्र की लालसा थी और वह अपने बड़े भाई के टाटबाट से भी चिढ़ने लगा था। इसके कारण उसने हत्या की प्लानिंग की और अपने दो साथियों के साथ इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने घर से सात लाख से ज्यादा का कैश भी पार कर दिया। फिलहाल इस हत्याकांड के तीनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल मामला कुम्हारी के कपसदा गांव में पूनाराम टंडन की बाड़ी में गुरुवार सुबह चार पति पत्नी व दो बच्चों की लाशें मिली। ओडिशा के बलांगीर से आकर पिछले 12 वर्षों से भोलानाथ यादव अपने परिवार के साथ यहां रह रहा था। गुरुवार सुबह यहां भोलानाथ, उसकी पत्नी नैला यादव व दो बच्चे मुक्ता और परमद की लाशें मिली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी मृतक का भाई किस्मत यादव व उसके दो साथियों आकाश मांझी तथा टीकम दास पृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मृतक भोलानाथ यादव अवैध कामों में लिप्त था। बाड़ी में जुआ खिलाने से लेकर कई काम कराता था। इससे वह काफी पैसा बना रहा था। दिन ब दिन भोलानाथ यादव की अय्याशियां बढ़ रही थी। यही नहीं मृतक भोलेनाथ व आरोपी किस्मत यादव की एक ही महिला से संबंध थे। किस्मत यादव को लगता था कि उसके बड़े भाई के पास मोहनी मंत्र है और इसी के कारण व खूब पैसा कमा रहा है और उसकी महिला मित्र को भी उसने अपने वश में कर लिया है। पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि आरोपी किस्मत यादव मोहनी मंत्र चाहता था। इसके लिए उसने आकाश मांझी से संपर्क किया। आकाश मांझी इससे पहले मृतक भोलेनाथ यादव का दोस्त हुआ करता था दोनों में मनमुटाव हो गया। आकाश मांझी ने मोहनी दवा के लिए पैसे भी मांगे। इसके बाद किस्मत यादव ने अपने भाई से इसके लिए पैसे मांगे थे लेकिन उसने देने से मना कर दिया। बड़े भाई के पास अत्याधिक पैसा और अपने पास नहीं होना किस्मत यादव को काफी खल रहा था। इसलिए उसने अपने भाई की हत्या की प्लानिंग की। इसके बाद किस्मत यादव ने आकाश मांझी व टीकम धृतलहरे के साथ मिलकर बुधवार को दोपहर से ही शराब पीना शुरू किया। इसके बाद रात को वे भोलानाथ की बाड़ी के गेट के पास पहुंचे। किस्मत यादव ने अपने भाई को आवाज देकर बुलाया। गेट से किस्मत ने भोलानाथ से पैसे की मांग की। इसके बाद भोलानाथ यादव मना करते हुए बुराभला कहना शुरू कर दिया। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। इस दौरा बाड़ी में पड़े कुल्हाड़ी से किस्मत ने भोलानाथ पर वार कर दिया। इसके बाद आकाश मांझी ने खेत में ही स्थित सब्बल तथा आरोपी टीकम द्वारा फसल काटने के पटटे से भोलानाथ के सिर पर लगातार वार किए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद भोलानाथ की पत्नी ने चीखना शुरू कर दिया तो आरोपियों ने उसकी भी हत्या की। घर पर सोए दो बच्चों की भी हत्या कर दी। सभी आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 5G Launch In India : भारत में 5जी सेवाएं आज से शुरू, जानिए कितना होगा टैरिफ  5G Launch In India : भारत में 5जी सेवाएं आज से शुरू, जानिए कितना होगा टैरिफ, नहीं लेना होगा नया सिम  
Next Article Road Safety World Series 2022 Final : आज होगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के विजेता का एलान, श्रीलंका से भिड़ेगी इंडिया लीजेंड्स, यहाँ से देख सकेंगे लाइव Road Safety World Series 2022 Final : आज होगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के विजेता का एलान, श्रीलंका से भिड़ेगी इंडिया लीजेंड्स, यहाँ से देख सकेंगे लाइव

Latest News

Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
Breaking News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख रिश्वत, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा-  जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
देश राजनीति July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?