Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केदार कश्यप :- आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर कटौती भाजपा को स्वीकार नहीं…..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

केदार कश्यप :- आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर कटौती भाजपा को स्वीकार नहीं…..

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/04 at 1:16 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा :- माननीय उच्च न्यायालय में भूपेश बघेल सरकार द्वारा आदिवासियों के पक्ष में ठीक से बात नहीं रख पाने के कारण लोक सेवा आरक्षण संशोधन विधेयक अपास्त हो गया है,

इस विषय को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दंतेवाड़ा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गयी ।भाजपा प्रदेश महामंत्री ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा की आदिवासियों के 32% आरक्षण पर कांग्रेस सरकार की नाकामी के गंभीर दुष्परिणाम अब सामने आने लगे है।

- Advertisement -
Ad image

बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में 2012 से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्तियों में जो स्थानीय निवासियों द्वारा ही भरा जाना अनिवार्य था उसे भी अब इस कांग्रेस सरकार ने आदेश निकालकर छीन लिया है।

- Advertisement -

इसके लिए स्पष्ट रूप से भूपेश सरकार जिम्मेदार है। आदिवासियों के हितों पर एक के बाद एक कैंची चलाने वाले भूपेश बघेल से हम पूछना चाहता है

- Advertisement -

की और कौन कौन से संवैधानिक हक आदिवासियों के आप छीनेंगे।आदिवासियों के कल्याण उनके उत्थान के आप विरोधी है, विगत चार सालों में छत्तीसगढ़ की जनता यह जान चुकी है।

आरक्षण के अलावा शासकीय कर्मचारियों के पदोन्नति में आरक्षण पर भी राज्य सरकार की नाकामी सबके सामने है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से जनजाति वर्ग के हमारे कर्मचारियों को पदोन्नति में भी लाभ मिलना बंद हो गया है।

इसी प्रकार डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2017 में 22 जनजाति समूह के स्वरात्मक और मात्रात्मक त्रुटि को दूर करते हुए उन्हें जनजाति प्रमाण पत्र देने की सुविधा प्रदान की थी,

इस पर भी भूपेश बघेल की सरकार उच्च न्यायालय में बचाव नहीं कर पाई और ये आदेश भी निरस्त हो गया।आदिवासी समाज की ओर से हम आपसे स्पष्ट शब्दों में ये कहना चाहते है

कि हमारे अधिकार छीनने की कोशिश मत कीजिए नही तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। अगर आपमें आदिवासी समाज के प्रति जरा भी संवेदनशीलता और सहानुभूति बाकी है

तो शीघ्र ही विधानसभा में अध्यादेश लाकर आदिवासियों को उनके जनसंख्या के अनुपात में 32% आरक्षण प्रदान करके उनका संवैधानिक अधिकार वापस करो।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी ने कहा इस विषय हेतु भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आगामी 8 अक्टूबर को बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में एनएच पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जायेगा।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना मरकाम ने कहा की 9 अक्टूबर से जनजाति बहुल क्षेत्रों में ग्राम संपर्क अभियान चलाकर गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।

13 से 18 अक्टूबर तक कांग्रेस के जनजाति समाज के विधायक और सांसद के निवास का घेराव कर उनसे इस मुद्दे पर जवाब मांगा जायेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी,

अ ज जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी,अ ज जा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना मरकाम,महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सत्यनारायण महापात्र,

मण्डल अध्यक्ष श्रवण कड़ती,जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम,दीपक बाजपेयी,कुलदीप ठाकुर,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल ठाकुर, कामों कुंजाम,विनोद साहू, मोहन ठाकुर उपस्थित हुए |

TAGGED: केदार कश्यप :- आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर कटौती भाजपा को स्वीकार नहीं
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अरविंद केजरीवाल का जादू बस्तर जिला के दुरस्त पंचायतों में भी चल रहा है….
Next Article सैकड़ों भक्तों ने महाष्टमी पर हुए हवन में दी पूर्णाहुति….

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आज से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में 2 करोड़ की ब्राउन शुगर, गांजा और नशीली दवाएं जलाकर नष्ट, भट्ठी में किया गया डिस्पोजल
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
CG NEWS: महानदी की पावन धरा सिहावा में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के रंग में रंगी, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी
Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?