Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दुर्गा पंडाल के पास युवक की हत्या, सिर और गले में मिले चोट के निशान, संदेहियों से पूछताछ जारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : दुर्गा पंडाल के पास युवक की हत्या, सिर और गले में मिले चोट के निशान, संदेहियों से पूछताछ जारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/06 at 5:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : दुर्गा पंडाल के पास युवक की हत्या, सिर और गले में मिले चोट के निशान, संदेहियों से पूछताछ जारी 
CG NEWS : दुर्गा पंडाल के पास युवक की हत्या, सिर और गले में मिले चोट के निशान, संदेहियों से पूछताछ जारी 
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में दुर्गा पंडाल से निकले युवक की हत्या कर दी गई है। युवक के सिर और गले में चोट के निशान मिले हैं। वहीं, गमछा गले में फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि लौटने वक्त ही आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह निवासी संतोष यादव (38) होटल में काम करता था। घर में उसकी पत्नी कविता यादव, 16 साल की बेटी पूजा और 6 साल का बेटा पंकज यादव रहते हैं। मंगलवार की रात संतोष यादव दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के लिए निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन को लगा कि वह दुर्गा पंडाल के पास रह गया होगा। इसके चलते उन्होंने उसकी तलाश भी नहीं की।

 

बुधवार की सुबह पुलिस को आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि लोयला स्कूल रोड में मटन दुकान के पास युवक की लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ कर युवक की पहचान संतोष यादव के रूप में की। इसके बाद उसके छोटे भाई अशोक यादव और परिजन को संतोष की मौत की खबर दी। परिजनों ने बताया कि वह दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के नाम से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया।

 

परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब शव पर मक्खियां झूम रही थी। वहीं, उसके सिर और गले में चोट के निशान थे। युवक के गले में गमछा भी फंसा हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई, तब पुलिस उनसे ही पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही है। लेकिन, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। TI उत्तम साहू का कहना है कि अभी मामले की जांच कर संदेहियों से पूछताछ चल रही है।

 

शव के पास मिली एक्टिवा, तीन हिरासत में

पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। लेकिन, उन्हें हत्या और आरोपियों का कुछ पता नहीं है। दुर्गा पंडाल की दूरी भी घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है। मौके से पुलिस ने एक्टिवा भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सैलून दुकान चलाने वाले युवक की है। पुलिस ने दुर्गा समिति के लोगों से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि रात में संतोष को मोहल्ले के तीन युवकों के साथ देखा गया था। ऐसे में पुलिस उन युवकों को संदेही मानकर पकड़कर पूछताछ कर रही है।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, BILASPUR NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG CRIME NEWS IN HINDI, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CGLATESTNEWSUPDATE, CRIME NEWS, CRIME NEWS IN HINDI, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री बघेल बने रेफरी, पारंपरिक खेलों मे खुद आजमाए हाथ CG NEWS : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री बघेल बने रेफरी, पारंपरिक खेलों मे खुद आजमाए हाथ
Next Article 36th National Games : आकर्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ को दिलाया दूसरा गोल्ड, सीएम बघेल और खेल मंत्री ने दी बधाई, छग बैडमिंटन संग ने की 51,000 रूपये देने की घोषणा  36th National Games : आकर्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ को दिलाया दूसरा गोल्ड, सीएम बघेल और खेल मंत्री ने दी बधाई, छग बैडमिंटन संग ने की 51,000 रूपये देने की घोषणा 

Latest News

CG NEWS : सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा 
Grand News June 3, 2025
RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला 
Breaking News देश June 3, 2025
CG NEWS : बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा ने ग्राम पंचायत ताराशिव के गौठान को लिया गोद, गौ सेवा का लिया संकल्प 
Grand News June 3, 2025
CG NEWS : आइस फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से संचालक की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री ओपी चौधरी  
Grand News June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?