Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ खेल को ले कर शुरू हुई तैयारियां, पारंपरिक खेलों के महाकुंभ का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ खेल को ले कर शुरू हुई तैयारियां, पारंपरिक खेलों के महाकुंभ का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे उद्घाटन

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/06 at 2:49 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन किया जा रहा है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने की पहल की थी। इसे लेकर 6 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का खाका तैयार किया गया था। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की गुरुवार से शुरुआत हो रही है। आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पारंपरिक खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन किया । इसी कड़ी में दुर्ग मे जेआरडी  गवर्नमेंट स्कूल में विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकरीवाल और द्वारा छत्तीसगढ़ ओलंपिक का उद्घाटन किया गया.ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, कंचा, गेड़ी दौड़ जैसे 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। ग्रामीण परिवेश से जुड़े इन खेलों को लेकर संभवत: देश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य तक 6 स्तरों पर होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल करेंगे। यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, संखली, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, बिल्लस स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 3 वर्गो में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में आयु वर्ग के तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक वहीं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु तक इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी होंगे।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 6 स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार खेल प्रतियोगिता के 3 चरण होंगे। पहले राजीव मितान क्लब स्तर पर स्पर्धा होगी। आठ क्लब को मिलाकर एक क्लब बनाया जाएगा। खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद विकासखंड, नगरी निकाय क्लस्टर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता ग्रामीण और नगरीय निकाय दोनों पर आयोजित की जाएगी। महिला वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी रेफरी के रूप में नजर आएंगी, इसके अलावा अन्य स्पधाओं में कोच भी महिला कोच व निर्णायक की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए मैदान में फर्स्ट एड कीट की उपलब्ध रहेगी। छत्तीसगढिया ओलंपिक में शामिल होने वाले रेफरियों को भी पहचान मिलेगी।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सबसे पहले राज युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे। वही जोन स्तर का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होंगे। विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 नवंबर से 26 नवंबर तक और संभागीय स्तर पर आयोजन 5 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगा। वही राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा। इस स्तरों के अनुसार इन खेल प्रतियोगिता के आयोजन किया जाएंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ की बेटी आकर्षि कश्यप ने किया कमाल, 36वें राष्ट्रीय खेल में GOLD किया अपने नाम  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ की बेटी आकर्षि कश्यप ने किया कमाल, 36वें राष्ट्रीय खेल में GOLD किया अपने नाम 
Next Article निम्भला मंदिर में 9 दिनों तक चला महागडपति यज्ञ, तत्पश्चात कराया गया 9 कन्या भोजन ,आगामी दिनों में अमृत कलश महायज्ञ का आयोजन

Latest News

CG News: 10वीं-12वीं में खराब रिजल्ट वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी, कई बिंदुओं पर मांगा गया जवाब…..
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की शनिवार की छुट्टी रद्द, DGP ने जारी किया आदेश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
गरियाबंद से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: सीएमएचओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 निलंबित, 25 लाख के अवैध भुगतान का मामला
Grand News May 22, 2025
CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 58 जोड़ों ने लिए सात फेरे, रायगढ़ में हुआ भव्य आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?