Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आगाज, कलेक्टर ने अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

आज से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आगाज, कलेक्टर ने अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए दिये निर्देश

Vijay Sinha
Last updated: 2022/10/06 at 8:28 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

 

Contents
14 खेलों में जोर आजमाएंगे खिलाड़ी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की समय-सारणी 06 अक्टूबर से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आगाज

गरियाबंद – जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के पहले स्तर की प्रतियोगिताएं 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है। जिले के कई गांवों में राज्य के परम्परागत खेलों का प्रतियोगिता उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने खेल अधिकारी, सभी सीईओ जनपद, सीएमओ नगरीय निकायों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के सफल आयोजन के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने जारी गाइडलाइंस के अनुसार आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने एवं उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। 6 स्तर पर इन खेलों का आयोजन होगा। शुरुआत पंचायतों और नगरीय निकायों में राजीव गांधी युवा मितान क्लब स्तर से होगी। आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तर, जोन स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर समितियों का गठन कर निर्देश दिये है।

- Advertisement -
Ad image


जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में 6 स्तर निर्धारित किए गए हैं। पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर स्पर्धा होगी। जिसके पश्चात जोन स्तर पर प्रतियोगिता होगी, जिसमें 8 क्लब को मिलाकर एक जोन बनाया गया है। इसके बाद खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। जिसके पश्चात जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। प्रतियोगिता ग्रामीण और नगरीय निकाय दोनों में आयोजित की जाएगी।


14 खेलों में जोर आजमाएंगे खिलाड़ी

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठूल, संखली, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, बिल्लस स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 3 वर्गाे में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में आयु वर्ग के तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक वहीं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु तक इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी होंगे।


छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की समय-सारणी

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे। वही जोन स्तर का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक, विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 नवंबर से 26 नवंबर तक और संभागीय स्तर पर आयोजन 5 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगा। वही राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा। इस स्तरों के अनुसार इन खेल प्रतियोगिता के आयोजन किया जाएगा।


06 अक्टूबर से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आगाज

जिले के कई ग्राम पंचायतों में गुरूवार 6 अक्टूबर से इन खेलों का आगाज हो गया है। ग्राम पंचायत पतोरादादर में पिट्ठूल और 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत घटौद में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। फुगड़ी जैसे पारम्परिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह के साथ भाग लिए। शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर 11 अक्टूबर तक प्रतियोगिता होंगी। इन खेलों के आयोजन में राजीव गांधी युवा मितान क्लब की अग्रणी भूमिका रही।

TAGGED: Grand news gariyaband news cg news sports news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SAKTI NEWS : लेक्टर ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्था में लापरवाही बरतने दिए कारण बताओ नोटिस के निर्देश SAKTI NEWS : कलेक्टर ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, लापरवाही बरतने वालों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश
Next Article CG BREAKING : 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप CG BREAKING : 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?