Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नहर में नहाने गए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हो गई मौत, 3 किमी दूर मिली लाश  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG NEWS : नहर में नहाने गए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हो गई मौत, 3 किमी दूर मिली लाश  

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/07 at 6:43 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : नहर में नहाने गए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हो गई मौत, 3 किमी दूर मिली लाश  
CG NEWS : नहर में नहाने गए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हो गई मौत, 3 किमी दूर मिली लाश  
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव में बड़ी नहर में नहाने गया एक शख्स बह गया। मृतक की शिनाख्त रामनारायण भास्कर (45 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका शव शुक्रवार को खिसोरा से 3 किलोमीटर दूर किरारी के बड़े नहर पुल के पास मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि रामनारायण भास्कर जयरामनगर परसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर का रहने वाला था। वो अपने जीजा तेज चंद कुर्रे के घर 5 अक्टूबर को दशहरा उत्सव देखने के लिए अकलतरा के खिसोरा आया हुआ था। 6 अक्टूबर की सुबह साढ़े 7 बजे वो घर से नहाने के लिए खिसोरा से होकर गुजरने वाली बड़ी नहर में अकेले ही गया हुआ था। घर से नहर की दूरी महज 300 मीटर है।

 

काफी देर तक भी जब वो वापस नहीं लौटा, तो उसका जीजा तेज चंद कुर्रे उसे देखने नहर पर गया। वहां रामनारायण के कपड़े तो दिखाई दे रहे थे, लेकिन वो खुद कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद गुरुवार दोपहर परिजनों ने अकलतरा थाने में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों को नहर में उतारा, लेकिन लाश नहीं मिल सकी। शुक्रवार को आज फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस बीच किरारी के नहर पुल के पास ग्रामीणों ने लाश देखे जाने की सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त रामनारायण भास्कर के रूप में की।

 

फिलहाल पुलिस ने शव को अकलतरा अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने बताया कि रामनारायण भास्कर जड़ी-बूटियों की जानकारी रखता था और गांववालों की छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज करता था। उसकी शादी हुई तो थी, लेकिन पति से नहीं बनने के कारण वो 25 साल पहले उसका घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से रामनारायण अपने बड़े भाई तुमरान प्रकाश भास्कर के साथ रहता था।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, JANJGIR NEWS, Latest News In CG, Latest News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दुर्ग में फिर बच्चा चोर के आरोप में मानसिक रोगी को पीटा, तीन दिन में यह दूसरा मामला
Next Article CG BREAKING : VIDEO : बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई के बाद एक और व्यक्ति के साथ मारपीट, देखें VIDEO  CG BREAKING : VIDEO : बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई के बाद एक और व्यक्ति के साथ मारपीट, देखें VIDEO 

Latest News

CG NEWS : छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा 
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 22, 2025
CG NEWS: विकासखंड शिक्षा विभाग बरमकेला में भ्रष्टाचार चरम पर, दसवीं पास कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 22, 2025
CG NEWS : सरपंच संघ ने प्रभारी सीईओ को हटाने की उठाई मांग, मनमानी, अभद्रता और वित्तीय दबाव का आरोप, प्रभार नहीं बदला तो होगा आंदोलन की चेतावनी 
Grand News July 22, 2025
CG NEWS : सेवा व समर्पण को समर्पित रहा इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?