Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का किया शुभारंभ,सी-मार्ट से लौटेगा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का किया शुभारंभ,सी-मार्ट से लौटेगा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/07 at 2:05 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर जिला प्रवास पर जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने सी-मार्ट में उपलब्ध हस्तशिल्प, बांसशिल्प, बेल मेटल, बस्तर कोसा से निर्मित कपड़े, हथकरघा, वन उत्पाद, महिला समूहों द्वारा निर्मित विविध उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जामुन जूस, आमला आचार, आमला जूस, महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, बस्तर काजू, जिमिकंद आचार, फॉरेस्ट हनी, टमाटर चटनी, विष्णु ब्राह्मी भृंगराज केश तेल, हवन एवं पूजन सामग्री की खरीदी की और संभागीय सी-मार्ट की बोहनी कराई। मुख्यमंत्री संग सी-मार्ट पधारे सभी जनप्रतिनिधियों ने जामुन जूस और मसाला काजू का स्वाद लिया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही कृषक एवं वनोपज संग्राहक, हस्तशिल्पकार, स्थानीय प्रसंस्करणकर्ता व निर्माताओं की आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के पुराने बस स्टैण्ड के निकट नगर निगम के काॅम्पलेक्स में संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया। लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित सी-मार्ट में विभिन्न शासकीय व अर्धशासकीय संस्थाओं, गोठानों, स्व-सहायता समूहों, कृषि उत्पादक संगठनों के माध्यम से राज्य के कृषकों, कामगारों, शिल्पकारों, बुनकर इत्यादि के द्वारा उत्पादित सामाग्री विक्रय के लिए उपलब्ध होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

यहां एग्री बिजनेस से संबंधित उत्पाद जैसे बीज, खाद, कृषि यंत्र, कृषि उपकरण, पम्प, सहित कृषकों के दैनिक उपयोग की सामग्री भी उपलब्ध होगी। जगदलपुर नगर निगम द्वारा 10 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित काॅम्पलेक्स के प्रथम तल पर सी-मार्ट का संचालन किया जाएगा। सी-मार्ट में संभाग के सभी जिलों के वन, कृषि, हस्तशिल्प सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

- Advertisement -

सी-मार्ट के शुभारंभ के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, विधायक बीजापुर विक्रम मंडावी, विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम, महापौर  सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी., मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, वन मंडलाधिकारी डीपी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED: bhupesh baghel, bhupesh baghel in hindi, Bhupesh Baghel News, bhupesh baghel news today, cg cm bhupesh baghel visit in agra cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel के आज के कार्यक्रम, chhattisgarh news cm bhupesh baghel news, Chief Minister launched Divisional C-Mart, CM BHUPESH BAGHEL, cm bhupesh baghel latest news, CM Bhupesh Baghel news, cm bhupesh baghel today news, cm bhupesh baghel up visit, cm bhupesh baghel visit to up, cm bhupesh kawardha visit
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : पी. जी. डागा कन्या महाविद्यालय में आज व्याख्यान माला का हुआ आयोजन
Next Article भिलाई इस्पात सयंत्र में स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में लगी भीषण आग

Latest News

RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: बेंगलुरु ने पंजाब को दिया 191 का टारगेट, अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी आखिरी ओवर में लिए 3 विकेट
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: बेंगलुरु ने पंजाब को दिया 191 का टारगेट, अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी आखिरी ओवर में लिए 3 विकेट
Exclusive Grand News खेल June 3, 2025
CG NEWS: स्मार्ट आंगनबाड़ी घोटाला, जैनम कंस्ट्रक्शन पर FIR, 139 लाख की अग्रिम राशि में गड़बड़ी उजागर
CG NEWS: स्मार्ट आंगनबाड़ी घोटाला, जैनम कंस्ट्रक्शन पर FIR, 139 लाख की अग्रिम राशि में गड़बड़ी उजागर
छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट, उमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा, बेंगलुरु 145/4
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट, उमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा
Grand News खेल June 3, 2025
CG NEWS : रायपुर कोर्ट में “मेरी आवाज़ सुनो” अधिवक्ता गायन प्रतियोगिता का महाआयोजन 06 जून को
Grand News June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?