Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जगदलपुर : 20 से ज्यादा मूर्तियों का किया गया विसर्जन, DJ की धुन पर थिरके युवा,जमकर की आतिशबाजी….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर : 20 से ज्यादा मूर्तियों का किया गया विसर्जन, DJ की धुन पर थिरके युवा,जमकर की आतिशबाजी….

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/08 at 5:28 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

जगदलपुर :- छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार की रात दुर्गा विसर्जन पर झांकी निकाली गई। 20 से ज्यादा अलग-अलग दुर्गा समिति के लोगों ने दुर्गा माता की मूर्तियों का विसर्जन किया है।

देर रात तक DJ की धुन पर शहर के युवा थिरकते हुए नजर आए। रात करीब 2 से 3 बजे तक विसर्जन करने घाट पर लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

कोई घटना न हो इसलिए पुलिस भी हर चौक-चौराहे पर मुस्तैदी से तैनात थी। हालांकि, रात 10 से 11 बजे के बीच DJ बंद करवा दिया गया था।

- Advertisement -

20 से ज्यादा समिति ने किया विसर्जन।

दरअसल, जगदलपुर शहर के संतोषी वार्ड, नया मुंडा, चांदनी चौक, माड़िया चौक, नव युवक दुर्गोत्सव समिति, दुर्गा चौक समेत अन्य समिति ने एक साथ झांकी निकाली।

देर रात तक पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि अन्य जिले यहां तक की रायपुर से भी DJ और धुमाल मंगवाया गया था।

विसर्जन के दौरान अधिकांश समितियां ड्रेस कोड पर भी थी। जिससे यह पहचान आसानी से हो रहा था कि कौन किस समिति के हैं। कुछ युवा आतिशबाजी करते हुए भी नजर आए।

देर रात तक चलता रहा विसर्जन।

पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था

झांकी में हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली। शहरवासी भी अपने घर के बाहर खड़े होकर झांकी का नजारा देखें। वहीं हजारों की भीड़ में कोई अप्रिय घटना न हो जाए

इसलिए जगदलपुर में पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई थी। सिटी कोतवाली टीआई एमन साहू समेत उनकी पूरी टीम सुरक्षा व्यवस्था पर लगी हुई थी।

DJ की धुन पर थिरकते युवा।

जिन-जिन जगहों से झांकी गुजर रही थी, वहां पर जवान पैनी नजर बनाए हुए थे। इसके साथ ही रात करीब 10 से 11 बजे के बीच सभी डीजे बंद करवा दिए गए थे।

हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से युवाओं में थोड़ी नाराजगी जरूर देखने को मिली, लेकिन सुरक्षा का ख्याल रखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया।

TAGGED: 20 से ज्यादा मूर्तियों का किया गया विसर्जन, DJ की धुन पर थिरके युवा, जमकर की आतिशबाजी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की बड़ी बहन से किया दुष्कर्म, तो छोटी बहन ने लगाया मौत को गले  CG CRIME NEWS : जज की बेटी की फंदे पर लटकती मिली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस
Next Article रायपुर में युनिक वार रेसलिंग टूर्नामेंट का अयोजन कल 

Latest News

Mahasamund : गड्ढों वाली सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जानें को मजबूर छात्र, विभाग कुभंकर्णी निद्रा में
Mahasamund : गड्ढों वाली सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जानें को मजबूर छात्र, विभाग कुभंकर्णी निद्रा में
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 9, 2025
BIG BREAKING : गुजरात में बड़ा हादसा; पुल ढहने से 2 लोगों की मौत
BIG BREAKING : गुजरात में बड़ा हादसा; पुल ढहने से 2 लोगों की मौत
Breaking News NATIONAL देश July 9, 2025
RAIPUR BREAKING : रायपुर के गोल्ड जिम में लगी भीषण आग
RAIPUR BREAKING : रायपुर के गोल्ड जिम में लगी भीषण आग
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 9, 2025
CG : केंद्रीय विद्यालय के अस्थाई संचालन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं, बावामोहतरा में चक्काजाम
CG : केंद्रीय विद्यालय के अस्थाई संचालन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं, बावामोहतरा में चक्काजाम
छत्तीसगढ़ July 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?