Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर तालाब में कूदे 4 जुआरी, एक की मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर तालाब में कूदे 4 जुआरी, एक की मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/09 at 10:56 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर तालाब में कूदे 4 जुआरी, एक की मौत 
CG NEWS : पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर तालाब में कूदे 4 जुआरी, एक की मौत 
SHARE

 

- Advertisement -

रायगढ़। CG NEWS : जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को पुलिस के डर से एक जुआरी तालाब में कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीछे-पीछे पुलिस भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूदी, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। रविवार को उसका शव तालाब से बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान हालाहुली निवासी जगदीश राठौर (Jagdish Rathore resident of Halahuli) (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

खरसिया थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने बताया कि ग्राम हालाहुली में सड़क किनारे जुआ फड़ होने की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ वहां दबिश देने के लिए पहुंचे। वे डूमरभाठा से पगडंडी होकर हालाहुली जाने वाले रास्ते से जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने कुछ जुआरियों को जुआ खेलते देख लिया। जुआरी पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर वहां से भागने लगे। इसी रास्ते में एक तालाब भी था। गिरफ्तारी की डर से 3-4 जुआरी इसमें कूद गए।

- Advertisement -

 

तालाब में छलांग लगाते देखकर पुलिस भी उनके पीछे-पीछे वहां आई। इनमें से एक व्यक्ति डूबने लगा, तो वो खुद को बचाने के लिए आवाज लगाने लगा। जिस पर थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने दो आरक्षकों हेमलाल सिदार और योगेंद्र सिदार को तालाब में उतारा। दोनों आरक्षक जुआरी को बचाने के लिए कूदे, लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी वो नहीं मिला। तालाब में काफी संख्या में कमल लगे हुए थे, जिनके पत्तों के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अंधेरा होने के कारण दोनों आरक्षक तालाब से बाहर निकल गए। दोनों खुद भी काफी थक चुके थे और उनकी सांस उखड़ने लगी थी।

 

बाद में पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कल उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह फिर से गोताखोरों को तालाब में उतारा गया, तब जाकर काफी देर के बाद युवक का शव मिला। उसके शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 

घटना के बाद गांवों में कराई जा रही मुनादी

ग्राम हालाहुली का रहनेवाला मृतक जगदीश राठौर ड्राइवर का काम करता था। उसे जुआ खेलने की लत थी। वो अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता था। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, फिर भी वो अपने पैसे जुए में उड़ा देता था। खरसिया पुलिस ने मृतक जगदीश राठौर के परिवार की आर्थिक सहायता भी की। इधर खरसिया SDOP निमिषा पांडे ने गांवों में मुनादी कराई है कि तालाब, नदी और नहर बरसात के मौसम के बाद लबालब भरे हुए हैं। इसलिए नहाते समय विशेष ध्यान दें। पानी में दूर नहीं जाएं और किसी भी तरह की घटना-दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Raipur, RAIGARH NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING NEWS BIG NEWS : बारिश के पानी से भरे तालाब में नहाने के दौरान डूबे छह बच्चे, सभी की मौत, पसरा मातम 
Next Article RAIPUR NEWS : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा RAIPUR NEWS : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Latest News

CG NEWS: 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला चोरी हुआ ट्रैक्टर, दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BIG NEWS : संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित
NATIONAL देश May 16, 2025
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार आरोपी भी पकड़े गए...
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार बदमाश भी पकड़े गए…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?