Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IND vs SA 3rd ODI : तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, 2-1 से नाम की सीरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsखेलदेश

IND vs SA 3rd ODI : तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, 2-1 से नाम की सीरीज

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/11 at 6:48 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
IND vs SA 3rd ODI : तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, 2-1 से नाम की सीरीज
IND vs SA 3rd ODI : तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, 2-1 से नाम की सीरीज
SHARE

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीत लिया है। ये 12 साल के बाद पहला मौका है, जब भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से कोई वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले 2010 में टीम इंडिया ने आखिरी बार 2-1 से सीरीज जीता था। वहीं, 2015 में धोनी की कप्तानी में 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-3 से हार मिली थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी अफ्रीकी टीम 27.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। ये साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 1999 में भारत ने अफ्रीकी टीम को 117 रन पर ऑलआउट किया था। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। वहीं, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सबसे ज्यादा 49 रन शुभमन गिल ने बनाए।

 

कैसे गिरे साउथ अफ्रीका के विकेट

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक तीसरे वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया। डिकॉक के बल्ले से 10 बॉल में सिर्फ 6 रन निकले।

  • अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने यानेमन मलान को 15 रन बनाने के बाद पवेलियन भेजा।
  • शानदार फॉर्म में चल रहे रीजा हेंड्रिक्स का विकेट भी मोहम्मद सिराज ने लिया। उन्होंने 21 बॉल में 3 रन बनाए।
  • मार्करम का विकेट शाहबाज अहमद ने लिया। उन्होंने 19 बॉल में 9 रन बनाए। वहीं, पूरी तरह सेट हो चुके क्लासन को 34 रन बनाने के बाद शाहबाज ने बोल्ड कर दिया।
  • शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान मिलर को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। वहीं, एंडिले फेहलुकवायो को विकेट कुलदीप यादव ने लिया।

 

टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।

 

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जैन्सन, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्तूइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्या।

 

जान लेते हैं पिछले मुकाबले में क्या हुआ?

दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को भारत ने 7 विकेट से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली थी। मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और उनकी टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम के बल्ले से निकले थे। उन्होंने 89 बॉल में 79 रन की पारी खेली थी। वहीं, रीजा हेन्ड्रिक्स ने 76 बॉल में 74 रन बनाए थे।

 

जवाब में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की शानदार पारियों के दम पर टीम इंडिया को जीत मिली थी। अय्यर ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा था। उन्होंने 111 बॉल का सामना किया था और 113 रन की पारी खेली थी। वहीं, ईशान ने मैच में 93 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के निकले थे। संजू सैमसन ने भी 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

TAGGED: # latest news, #National News, 3rd ODI, BIG NEWS, IND vs SA 3rd ODI, INDIAN CRICKET TEAM, Interesting News, latest sport news, sport news in hindi, Team India won by 7 wickets
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rumor of child theft in Balod : प्रेमिका से मिलने गया था युवक, बच्चा चोर समझकर हो गई युवक की पिटाई, सुलझाने गए सहायक उपनिरीक्षक की मौत  Rumor of child theft in Balod : प्रेमिका से मिलने गया था युवक, बच्चा चोर समझकर हो गई पिटाई, सुलझाने गए सहायक उपनिरीक्षक की मौत 
Next Article बीजेपी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का श्रीराम जन्म उत्सव समिति ने किया जोरदार स्वागत

Latest News

BIG NEWS : संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित
NATIONAL देश May 16, 2025
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार आरोपी भी पकड़े गए...
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार बदमाश भी पकड़े गए…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
CG NEWS: किरित गांव के बच्चे देश सेवा के लिए समर्पित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?