Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG news : भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ बिखेरेगी उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का प्रदर्शन साथ ही छत्तीसगढ़ पवेलियन में विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsBusinessGrand NewsNATIONALअंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशशिक्षा

CG news : भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ बिखेरेगी उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का प्रदर्शन साथ ही छत्तीसगढ़ पवेलियन में विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/14 at 8:13 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

CG news : भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ बिखेरेगी उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का प्रदर्शन साथ ही छत्तीसगढ़ पवेलियन में विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: देश की राजधानी में बिखरेगी छत्तीसगढ़ की बहुरंगी छटा

- Advertisement -

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ पवेलियन में विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी

- Advertisement -

मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर, 14 अक्टूबर 2022/इंडिया टेªड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में विशेष रूप से सर्वांगिण विकास के लिए किए गए कार्यों, उद्योग, उद्यमिता से संबंधित आंकड़ों, निवेश, रोजगार की जानकारी, ग्रामद्योग, वन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और उद्यमिता से संबंधित जानकारियां और उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष की थीम ’’वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’’ रखा गया है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड को नोडल ऐजेंसी बनाया गया है।

मुख्य सचिव ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य शासन के विभागों द्वारा लगाये जाने वाले प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की है। इसके अनुसार कृषि विभाग द्वारा कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रोत्साहन योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें धान के विशिष्ट उत्पाद एवं कोदो, कुटकी, रागी आदि कृषि उत्पाद प्रोत्साहन संबंधी जानकारी का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क और गोधन न्याय योजना और गौठानों का प्रदर्शन किया जाएगा। वन विभाग द्वारा लघु वनोपज संघ संजीवनी के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय और वन उत्पादों को समर्थन मूल्य पर खरीदने संबंधी कार्य की प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्रामोद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ हाथकरघा बुनकर सहकारी संघ एवं शबरी एम्पोरियम के माध्यम से स्टाल पर उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय और बेल मेटल, राट इत्यादि का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा आत्मानंद स्कूलों की सुविधाओं एवं योजना की जानकारी दी जाएगी। संस्कृति विभाग की मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य दिवस के आयोजन की समस्त कार्यवाही यथा संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करना एवं आमंत्रण पत्र वितरण इत्यादि की जिम्मेदारी होगी। पर्यटन मण्डल द्वारा राज्य से संबंधित पर्यटन स्थलों की जानकारी का प्रदर्शन किया जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा उद्यमिता, विनिर्माण के क्षेत्र में किए गए कार्य एवं योजनाओं की जानकारी का प्रदर्शन, उद्यमिता की जानकारी योजना निवेश की जानकारी एवं एथेनॉल के संबंध में निष्पादित एमओयू एवं प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के लिए शीघ्र नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए है। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में पीसीसीएफ संजय शुक्ला, ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग हिमशिखर गुप्ता, संचालक कृषि  अयाज तम्बोली, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम  सारांश मित्तर, सचिव वन  प्रेमकुमार, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

TAGGED: # latest news, Business News, celebrating news, cg breking news, cg latest business news, Cg Latest News, chhattisgad news, GRANDNEWS, national naew
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  Bus Accident : नहर में गिरी बस, 19 लोगों की मौत CG ACCIDENT NEWS : दो बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर
Next Article भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विधायक पहुंचे सेक्टर 4, विभिन्न वार्डों में हुआ बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, वार्ड वासियों ने विधायक का हृदय से जताया आभार

Latest News

CG NEWS : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 249 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना
Grand News June 2, 2025
CG Politics : PCC चीफ दीपक बैज के बयान पर सांसद महेश कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस को देशहित का काम नहीं पचता
CG Politics : PCC चीफ दीपक बैज के बयान पर सांसद महेश कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस को देशहित का काम नहीं पचता
छत्तीसगढ़ राजनीति June 2, 2025
CG NEWS: जमीन का संग्राम’: 56 एकड़ चारागाह पर कब्जे को लेकर सरकार और 85 परिवारों में आर-पार की जंग,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
Government Job छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?