Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कबीरधाम जिले में मानव तस्करी से संबंधित आंकड़ा शून्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मानव तस्करी के संबंध मे ली बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कबीरधाम जिले में मानव तस्करी से संबंधित आंकड़ा शून्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मानव तस्करी के संबंध मे ली बैठक

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/15 at 3:59 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

कवर्धा।  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के साथ मानव तस्करी के संबंध में बैठक ली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि जिले में मानव तस्करी से संबंधित आंकड़ा शून्य है। जिससे मानव तस्करी संबंधित मामले नियंत्रण में है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौडो, डीएसपी मोनिका परिहार, जिला संरक्षण अधिकारी निकिता डडसेना सहित पुलिस एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अध्यक्ष डॉ नायक ने कहा कि मानव तस्करी कहने को तो गैर कानूनी है फिर भी यह हमारे समाज की गंभीर समस्या बनी हुई है। शारीरिक शोषण से देह व्यापार व बंधुआ मजदूरी तक के लिए मानव तस्करी की जाती है। उन्होंने कहा कि मानव व्यापार की समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना होगा। हम सभी को मानव व्यापार के खतरों और उसके दुष्प्रभाव के बारे में गांव एवं शहर के लोगों को जागरूक करना होगा। डॉ. नायक ने बताया कि मानव तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ प्रत्येक जिले में जा रही है। जो जागरूकता का कार्य कर रही है।

- Advertisement -

अध्यक्ष डॉ नायक ने कहा कि आंतरिक परिवाद समिति बनाने के लिए निर्देश दिए है। सभी निजी, शासकीय, अर्धशासकीय, स्कूल, हॉस्पिटल, मॉल, बाजार, उद्योग हर जगह जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हो वहां पर आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य है, ताकि कार्यस्थल पर किसी भी महिला के साथ लैंगिग उत्पीड़न जैसी घटनाएं न हो। अगर होती है तो उनके लिए आंतरिक परिवाद समिति तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि संस्थान में आंतरिक पारिवाद समिति का गठन नहीं किए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान नियमानुसार किया जाएगा।

- Advertisement -

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने फोर्स ऐकडमी और महिला सेल में मेडिटेशन रूम का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज फोर्स ऐकडमी और महिला सेल में मेडिटेशन रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक अच्छी और सकारात्मक पहल है। यहां पर महिलाओं की कांउसलिंग बहुत अच्छे सकारात्मक ढंग से होगी और परिवार जुड़ेगे ऐसे ही पूरे प्रदेश में होगा तो पीड़ित पक्ष को इससे लाभ जरूर मिलेगा। इसी प्रकार फोर्स ऐकडमी में भी 500 से अधिक बच्चे शासकीय नौकरी में चयनित हुए है।

TAGGED: about national commission for women, function of national commission for women, in the women's commission, kerala women's commission, national commission for women, national commission for women upsc, national commission for womens, National Women Commission, national women's commission, state commission for womens, State Women's Commission, what is national commission for women, women commission, women's commission
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Crime : दिनदहाड़े सुने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात लेकर भागे चोर
Next Article Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर सातवीं बार एशिया कप पर किया कब्जा

Latest News

CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
करियर छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?