Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : विधायक मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

BIG BREAKING : विधायक मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/16 at 9:53 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से प्रदेश भर में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार धमतरी के बठेना अस्पताल में उनका निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम ले जाया जा रहा।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे।

प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी का निधन
Next Article ब्रेकिंग: दुर्ग गंजपारा में चार दुकानों में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Latest News

aaj ka raashiphal: इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत की खास मेहरबानी, कौन रहेगा परेशान?
Grand News राशिफल June 19, 2025
Aaj ka Rashifal: गुरुवार किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, कौन रहेगा परेशान? पढ़ें अपना राशिफल
राशिफल June 19, 2025
CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?