Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : महान जादूगर ओपी शर्मा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

BREAKING NEWS : महान जादूगर ओपी शर्मा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/16 at 11:47 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : जादू की बात अगर जहन में आती है तो एक ही नाम याद आता है ओ पी शर्मा, ओपी शर्मा कानपुर के रहने वाले हैं, उन्होंने कई जादू शो भी किए हैं। कानपुर में उनका बड़ा नाम है, बच्चों से लेकर बूढ़े तक उनका शो देखना पसंद करते हैं, जब भी वह कहीं शो करते हैं तो लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। ओपी शर्मा कानपुर का जाना माना नाम है, वह कानपुर में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी अपना जादू का खेल दिखा चुके हैं।

 

- Advertisement -
Ad image

वही 76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी का गुर्दे की बीमारी के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया। देर रात इस खबर पूरे कानपुर में सनसनी फैल गई। वह कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में एक सप्ताह से भर्ती थे। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उनके परिवार में पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत है, बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा और संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा हैं।

 

बेटे पंकज शर्मा ने बताया कि पहली अप्रैल 1952 में मूलगांव बलिया में पिता का जन्म हुआ था। वर्ष 1971 स्माल आर्मस फैक्ट्री (एसएएफ) में डिजाइनर के पद पर नौकरी लगी तो वह शहर आए थे। यहां आकर पहले शास्त्री नगर स्थित कालोनी में रहे। वहां से कई साल पहले बर्रा-दो में घर बनवाया। जो भूतबंगले के नाम से जाना जाता है।

 

बेटे के मुताबिक पिता देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। उनका पहला व्यवसायिक शो मुंबई में किया था। उनके परिश्रम, प्रतिभा को देखते हुए इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड 2001 व शहंशाह ए जादू की महान उपाधि दी थी। उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था।

TAGGED: # latest news, #National News, Big breaking news, BIG NEWS IN HINDI, megician op sharma news, op sharma news, Up news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : विधायक मनोज मंडावी के निधन पर विस अध्यक्ष महंत और सीएम बघेल ने जताया दुःख, प्रदेश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा
Next Article संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ जिले में नीट और जेईई के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन, दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: फिंगेश्वर में दिव्यांगता स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, कलेक्टर उइके ने किया निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Crime News: महासमुंद में पार्षद पर जानलेवा हमला, जन्मदिन पार्टी में हुई कहासुनी के बाद चाकू से किया वार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 28, 2025
CG NEWS: वायु सेना में अग्निवीर बनने युवाओ मिल रहा मार्गदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?