Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: प्यार में मिला धोखा, शादी का झांसा देकर किया रेप और फिर लड़की ने उठाया यह कदम…  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsSUICIDEक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS: प्यार में मिला धोखा, शादी का झांसा देकर किया रेप और फिर लड़की ने उठाया यह कदम…  

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/18 at 3:41 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

 

CG NEWS बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर प्रेग्नेंट लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने 17 साल की लड़की को प्यार में फंसा लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की जब प्रेग्नेंट हुई, तब युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उससे बात करना भी बंद कर दिया, जिससे परेशान होकर लड़की ने खुद पर आग लगाकर जान दे दी थी। पूरा मामला तीन माह पहले सकरी थाना क्षेत्र का है, जिस पर जांच के बाद पुलिस ने अब कार्रवाई की है।

- Advertisement -
Ad image

सकरी क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की ने बीते 20 जून को खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। पांच दिन तक उपचार के बाद लड़की की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद रायपुर के गोलबाजार थाने में मर्ग कायम कर 10 अगस्त को केस को सकरी थाना भेजा गया।

- Advertisement -

दो माह की गर्भवती थी युवती, दो साल से था प्रेम संबंध
लड़की ने अस्पताल में मौत से पहले डॉक्टर को बयान दिया था, जिसमें उसने बताया कि लाखासार निवासी रितिक मानिकपुरी से दो साल से उसकी दोस्ती थी। तब वह 16 साल की थी। इस दौरान युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म भी किया।

- Advertisement -

लड़की दो माह की गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी उसने युवक को दी, उसने शादी करने से इंकार कर दिया और उससे बातचीत भी बंद कर दी। इससे परेशान होकर उसने यह आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आरोपी रितिक मानिकपुरी फरार हो गया था।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
सकरी पुलिस ने मर्ग डायरी थाना आने के बाद जांच शुरू की। जांच के दौरान लड़की के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। लड़की की मौत के पहले बयान और परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रितिक मानिकपुरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

रेप और पाक्सो एक्ट का भी मामला जुड़ेगा
TI सागर पाठक ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अभी साक्ष्य जुटा रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आरबीआई ने सहकारी बैंक का लायसेंस किया रद्द RBI ने इन 2 बड़े सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं?
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  ग्रामीणों से की खास मुलाकात ,ग्रामीणों से ली राज्य शासन जनकल्याणकारी योजना की जानकारी 

Latest News

CG News :आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप रायपुर महानगर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?