Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा भावी संस्था के सदस्यों ने नेत्रहीन बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा भावी संस्था के सदस्यों ने नेत्रहीन बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां  

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/18 at 9:14 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
RAIPUR NEWS : जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा भावी संस्था के सदस्यों ने नेत्रहीन बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां  
RAIPUR NEWS : जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा भावी संस्था के सदस्यों ने नेत्रहीन बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां  
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा भावी संस्था के सदस्यों ने आज रायपुर में दॄष्टिबाधित बालिकाओं के छात्रावास प्रेरणा पहुँचकर उनके साथ दीपावली मनाया। हर बार की तरह इस वर्ष भी रायपुर के एक कोने में मानवता की दीपावली के दीप जलाए गए और जिंदगी के अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर नेत्रहीन दिव्यांग बालिकाओं के साथ दिवाली मनाई गई। कुछ घंटों के लिए ही सही, उनकी जिंदगी रोशनी से जगमगा गई। संस्था के सदस्यों ने उनका हौसला बढ़ाकर इस दीपावली को और आनंदमय तथा सार्थक बना दिया। हर साल इस तरह अनोखी दिवाली मनाई जाती है। संस्था ने विगत 5 साल से बगैर किसी प्रचार या शोर-शराबे के यह सार्थक कार्य किया है।

- Advertisement -

 

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सुषमा तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था के सेवाभावी सदस्यगण हर वर्ष किसी ऐसे तबके के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते हैं जिन्हें वास्तव में ऐसे मौके पर अपने परिवार की आवश्यकता होती है ,जैसे श्रमिक बस्ती, बाल आश्रम, वनवासी कल्याण आश्रम, दिव्यांग स्कुल,वृद्धाश्रम आदि। इस बार उन्होंने रायपुर के हीरापुर स्तित दृष्टि बाधित 100 बॉलिकाओं के छात्रावास प्रेरणा मे दीपावली का पर्व बड़े उत्साह से मनाया।

 

रोशनी का त्योहार दीपावली , लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनकी आंखों में रोशनी नहीं है. बावजूद इसके दीपावली को लेकर उनमें उत्साह की कोई कमी नहीं है. इनके उत्साह में कुछ सेवाभावी ऐसे लोग शामिल हो कर न सिर्फ इन्हें खुशी के दो पल देते हैं बल्कि समाज को भी एक नई रोशनी दे रहे हैं। ऐसा ही नजारा दीपावली पर रायपुर के दृष्टिबाधित बच्चियों के छात्रावास प्रेरणा में देखने को मिला। दीपावली के त्योहार में समाज के हमारे जैसे कुछ ऐसे लोग इनके साथ होते हैं जिनकी सोच जुदा होती है. इनमें से कुछ लोग अपने घर से बना खाना ला कर इन्हें अपने हाथों से खिलाते हैं तो कुछ लोग इन्हें मिठाई और पटाखे दे कर अपनी खुशियां बांटते हैं.
अपनो से दूर ये बच्चे भी पर्व के पूर्व ही सहीं पर लोगों का साथ पा कर काफी खुश हुए. बच्चों की खुशी बच्चों के चेहरों पर आसानी से पढ़ी जा सकती थी. यही वजह है कि जब इन्हें पटाखे चलाने का मौका मिला तो कुदरत के दिए दर्द को भी ये भूल गए।

 

इन दृष्टिबाधित बालिकाओं को देखकर लगा कि हौसलों के आगे कोई परदा नहीं होता। कड़े परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। दिल में हो जज्बा कुछ कर दिखाने का, तो जलते दीए को आंधी का डर नहीं होता।’

 

मौके पर नेत्रहीन बच्चों को संस्था की ओर से उपहार दिए गए। संस्था के सदस्यों ने प्रेरणा के बच्चों के लिए खानेपीने की चीजें, मिठाई , आइसक्रीम, पटाखे, फुलझड़ी, मोमबत्ती,चॉकलेट आदि प्रदान किया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया व माहौल को खुशनुमा बनाया।

 

इस आयोजन से संस्थान के बच्चों के चेहरे पर बेहद खुशी झलक रही थी। संस्था ने इन बच्चों की जिम्मेवारी समाज पर बताते हुए दूसरे लोगों से भी इन बच्चों के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

 

आज के इस आयोजन में संस्था के संरक्षक अजय शर्मा, अध्यक्ष सुषमा तिवारी, चंद्रसेना दीवान, स्वाति सोनी, हेमलता,सुमन शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, सन्तोष साहू, मनीषा चंद्राकर,नीलिमा मिश्रा, ममता बड़गैया, रश्मि शर्मा, नीलू शर्माप्रतिभा गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-18-at-7.35.53-AM.mp4

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, raipur breaking news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article OnePlus Upcoming Smartphone:दीवाना बनाने आ रहा Oneplus का गजब Smartphone, डिस्प्ले और फीचर्स देख कहेंगे – उफ्फ!
Next Article Helicopter Crash: मौसम अचानक खराब हो गया, हम वापस लौट रहे हैं, पायलट समेत 7 की मौत, जांच के आदेश जारी

Latest News

CG : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में 17 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर आरोपी सुनील कंसारी गिरफ्तार, AC में बैठकर थाने में पढ़ रहा पेपर
CG : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में 17 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर आरोपी सुनील कंसारी गिरफ्तार, AC में बैठकर थाने में पढ़ रहा पेपर
Grand News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 18, 2025
CG : टीकाकरण के बाद 5 साल की बच्ची को गंभीर रिएक्शन, शरीर में निकले फोड़े कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
CG : टीकाकरण के बाद 5 साल की बच्ची को गंभीर रिएक्शन, शरीर में निकले फोड़े कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
 CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली संगठनों की स्थिति और आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के विषय में दी जानकारी 
Grand News May 18, 2025
GRAND NEWS : स्कूटी से दीनदयाल कालोनी पहुंचे विधायक, लोगों से मुलाकात कर पूछी समस्याएं, तत्काल अधिकारियों से की बात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?