Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : सोना चांदी लूटने पहुंचे बदमाश, विरोध करने पर दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को काटा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG BREAKING : सोना चांदी लूटने पहुंचे बदमाश, विरोध करने पर दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को काटा 

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/20 at 6:35 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
CG BREAKING : सोने चांदी लूटने पहुंचे बदमाश, विरोध करने पर दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को काटा 
CG BREAKING : सोने चांदी लूटने पहुंचे बदमाश, विरोध करने पर दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को काटा 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG BREAKING : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ दिनदहाड़े एक सराफा दुकान में बदमाश लूट करने घुसे। जहाँ सराफा व्यापारी ने उनका विरोध किया तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। उन्होंने सराफा व्यापारी के ऊपर कई वार किए, जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद उन्होंने दुकान में लूट की और वहां से फरार हो गए।

- Advertisement -

 

घटना राजधानी रायपुर से लगते दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है। यहां तिरंगा चौक में समृद्धि ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो लोग दुकान में आए। उन्होंने दुकान का सामान लूटने की कोशिश की। यह देख दुकान संचालक सुरेन्द्र कुमार सोनी (52 वर्ष) निवासी गुड आईलैंड कॉलोनी अमलेश्वर ने उनका विरोध किया।

 

एक के बाद एक कई वार किए

विरोध करने पर आरोपियों ने अपने पास से धारदार हथियार निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने सुरेंद्र सोनी के ऊपर एक के बाद एक कई वार किए। इससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। जिस समय आरोपियों हमला बोला। उस समय दुकान संचालक सुरेंद्र सोनी अकेले थे। फिर आरोपियों ने दुकान से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और नगदी लूटी और वहां से फरार हो गए।

 

सुरेंद्र सोनी की इलाज के दौरान मौत

जैसे ही मामले की सूचना अमलेश्वर पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची। आसपास के व्यापारियों और लोगों ने सुरेंद्र सोनी को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रायपुर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने की चारों तरफ नाकेबंदी
एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रायपुर और दुर्ग की सीमाओं में नाकेबंदी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तालश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। एसपी का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CGLATESTNEWSUPDATE, DURG CRIME NEWS, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जानवी कपूर ने अपनी बहन को दी एक्टर्स से डेट न करने की सलाह, जानिए क्या है वजह
Next Article दिपावली में उपहार न ले, बढ़ते अपराध को लेकर, सतर्क होने की आवशकता

Latest News

CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द
Grand News June 2, 2025
CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, 9 घायल, मंत्री टंकराम वर्मा ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि, घायलों से भी की मुलाकात  
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?