Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:       ASTROLOGY NEWS: देश के लिए शुभ चार ग्रहों का योग, इसबार लक्ष्मी पर्व सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALमनोरंजन

      ASTROLOGY NEWS: देश के लिए शुभ चार ग्रहों का योग, इसबार लक्ष्मी पर्व सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/21 at 5:13 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

ASTROLOGY NEWS: दीपावली 24 अक्टूबर को मनेगी। इस दिन कार्तिक अमावस्या शाम 5.30 के बाद शुरू होगी। शाम को लक्ष्मी पूजा के समय चित्रा नक्षत्र रहेगा और पांच राजयोग बनेंगे। इनके साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि का दुर्लभ संयोग बनेगा। इस तरह ये लक्ष्मी पर्व सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा।

- Advertisement -
Ad image

आर्थिक मजबूती और कारोबार बढ़ेगा
लक्ष्मी पूजा चित्रा नक्षत्र में होगी। इसके स्वामी मंगल हैं। मंगल के कारण प्रॉपर्टी और इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में तेजी आने के योग हैं। व्यापार का कारक बुध भी इस दिन उच्च राशि में रहेगा। इससे बड़े लेन-देन और निवेश के लिए पूरा साल शुभ होगा। बिजनेस में भी फायदा मिलेगा। बृहस्पति और शुक्र के कारण खरीदारी से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। शनि के प्रभाव से खरीदी-बिक्री का फायदा लंबे समय तक मिलेगा।

- Advertisement -

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के मुताबिक इस बार दिवाली पर लाइन से चार ग्रह यानी बुध, गुरु, शुक्र और शनि खुद की राशियों में होंगे। इन ग्रहों का संयोग समृद्धि बढ़ाने का संकेत दे रहा है। साथ ही लक्ष्मी पूजा के वक्त बुध-गुरु से दुर्लभ धन योग भी बन रहा है। सितारों की ऐसी स्थिति पिछले 2000 सालों में अब तक नहीं बनी।

- Advertisement -

देश के लिए शुभ चार ग्रहों का योग
बुध से आगे वाली राशि में सूर्य-शुक्र होने से आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। शुक्र और बुध से लोगों के बिजनेस में सुधार और आर्थिक मजबूती आएगी। गुरु और बुध अपनी राशियों में होकर आमने-सामने रहेंगे। इस विशेष धन योग के प्रभाव से भारत की व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी। मंदी दूर होगी। आईटी क्षेत्र के बाजार बढ़ेंगे। संचार के क्षेत्र में मजबूती आएगी। गुरु पर शनि की दृष्टि रहेगी। इसलिए दिवाली से करीब तीन महीने बाद चांदी की कीमत बढ़ेगी। बाकी धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव रहेगा।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस दिवाली पर मालव्य, शश, गजकेसरी, हर्ष और विमल नाम के राजयोग बन रहे हैं। इन पांच शुभ योग में पूजा के साथ खरीदारी, लेन-देन, निवेश और नए कामों की शुरुआत शुभ रहेगी। इन योगों का शुभ फल पूरे साल दिखेगा।

अर्थव्यवस्था में सुधार लाने वाली दिवाली
दीपावली पर बुध का अपनी ही राशि में होना शुभ है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। शनि भी अपनी ही राशि में होगा। शनि से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। निचले तबके के लोगों को रोजगार के अच्छे मौके मिलेंगे। राष्ट्रीय परियोजनाओं को सफलता मिलेगी। आर्थिक विकास के योग हैं।

बृहस्पति से शुभ कामों में विकास होगा। शिक्षा और धार्मिक के विवाद खत्म होने की संभावना है। बड़े प्रशासनिक फैसले हो सकते हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलेंगी। जिससे रुके हुए बड़े काम पूरे होंगे। प्रशासन पर आम लोगों का भरोसा बढ़ेगा। बुध के उच्च राशि में होने से सब्जियां और दालों के दामों में कमी आ सकती है। खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, दालें और सोयाबीन का उत्पादन बढ़ेगा और इनकी कीमतों से फायदा भी मिलेगा।

TAGGED: #astrologer, #dailyhoroscope, #libra, #sagittarius, #शुभ मुहूर्त, aaj ka rashifal, acharya indu prakash rashifal 2022, basavarajguruji, bhavishya, bhavishyavani, Cancer, effects, HOROSCOPE, indu prakash astrology today, indu prakash bhavishyavani today, jyotish acharya indu prakash, live hindi news, scorpio, taurus, todayhoroscope, weeklyhoroscope, zodiacsign, कर्क राशि, वृश्चिक राशि, वृष राशि
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article फरवरी में 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक Diwali Bank Holidays: कल से इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं मिल पाएंगी ये सेवाएं, आज ही कर लें पूरी तैयारी
Next Article CG NEWS :गोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाएगा गौठान दिवस,पशुधन विकास विभाग ने जारी किये दिशा निर्देश

Latest News

CG News : रेशम की राह बनी रोजगार की डगर : महुवा (च) की स्व-सहायता समूह ने कोसा पालन से बदली अपनी दुनिया, बना जिले की पहचान
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
CG NEWS: रायपुर में नशे के अड्डों पर पुलिस का बड़ा वार! 200 से ज्यादा ठेलों-गुमटियों में छापा, हजारों गोगो पेपर, चिलम जब्त — 11 पर FIR
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS: अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारखी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Rashifal 27 June: आज ‘गौरी योग’ का महासंयोग! किस्मत पलटेगी, कहीं अचानक धन लाभ तो कहीं रिश्तों में मिठास बढ़ेगी! जानिए आज किस राशि पर रहेगी देवी लक्ष्मी की खास कृपा
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?