Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS: सौतेले पिता ने बच्ची की ली जान, बच्ची की बीमारी से था परेशान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERक्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीरायपुर

CG CRIME NEWS: सौतेले पिता ने बच्ची की ली जान, बच्ची की बीमारी से था परेशान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/21 at 7:46 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

- Advertisement -

CG CRIME NEWS:  मुंगेली जिले के झगरगट्टा गांव में हफ्तेभर पहले हुई बच्ची के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बच्ची की हत्या उसके सौतेले पिता मनोज कुर्रे (40 वर्ष) ने ही की थी। 9 साल की बच्ची संध्या की लाश 13 सितंबर को बोरी में बंद मिली थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बेटी की हत्या के बाद सौतेला पिता उत्तर प्रदेश के कानपुर फरार हो गया था। SDOP सिटी कोतवाली एस आर धृतलहरे ने बताया कि 10 साल पहले आरोपी मनोज कुर्रे कानपुर में रिक्शा चलाता था। यहां उसकी मुलाकात मुंगेली के रहने वाले राजू और उसकी पत्नी लक्ष्मी (35 वर्ष) से हुई। इसके बाद मनोज का राजू के घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान राजू की पत्नी लक्ष्मी और मनोज की नजदीकियां बढ़ी और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

- Advertisement -

राजू शराबी था और वो अक्सर बीमार भी रहता था। लक्ष्मी उससे परेशान रहती थी, इसलिए धीरे-धीरे वो मनोज के करीब जाने लगी। पत्नी और मनोज के रिश्ते की भनक राजू को लग गई, लेकिन वो उसे रोक नहीं पाया। राजू और लक्ष्मी की 9 साल की बच्ची पहले से ही थी। उधर 4 साल पहले राजू की बीमारी से मौत हो गई, जिसके बाद लक्ष्मी अपनी बेटी को लेकर वापस अपने मायके मुंगेली के भरवा गुड़ान आ गई। उसके साथ मनोज कुर्रे भी मुंगेली स्थित अपने गांव बामपारा आ गया। दोनों ने यहां शादी कर ली।

- Advertisement -

आरोपी ने बताया कि बीमार बेटी को लेकर वो इधर-उधर भटकता रहता था। उसके शौच से लेकर खाना खिलाने तक की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। इसी की वजह से वो परेशान हो गया था। उसने बताया कि मैं तंग आ गया था। इसके बाद उसने बच्ची की हत्या करने का सोचा। उसने चुनरी से बच्ची का गला घोंट दिया। फिर उसे बोरी में भरकर झगरहट्टा के खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस मुंगेली आ गया। यहां उसने एक बेकरी में काम करके 300 रुपए कमाए। इसी पैसे से वो पहले दुर्ग पहुंचा और फिर उत्तर प्रदेश के कानपुर भाग गया। वहां पहले की तरह वो रिक्शा चलाने लगा। आरोपी भी दिव्यांग है।

ऐसे पहुंची आरोपी तक पुलिस

अंधे कत्ल के बाद पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने गांववालों की मदद से अपनी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को बच्ची की पहचान मिली, जिसके बाद वो उसके सौतेले पिता की तलाश करने लगी। इस दौरान पुलिस को आरोपी की एक तस्वीर हाथ लगी, जिसके सहारे पुलिस जांच करती हुई कानपुर तक पहुंच गई। पुलिस को पता चला कि मनोज कानपुर के हरिहर धाम में एक झोपड़ी में रहता है। यहां पहुंचकर पुलिस उसका इंतजार करने लगी, लेकिन मनोज उस दिन अपने घर ही नहीं आया। पुलिस टीम रातभर कानपुर स्टेशन के पास भी उसकी तलाश करती रही, लेकिन वो नहीं मिला।

शुक्रवार सुबह 7 बजे जब मनोज गैरेज में रिक्शा जमा करने आया, तो पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा। दिव्यांग मनोज अपनी चाल की वजह से पहचान में आ गया। पुलिस उसे लेकर मुंगेली पहुंची। यहां उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने सौतेली बेटी संध्या की हत्या करना कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

13 सितंबर को मिली थी बच्ची की अर्धनग्न लाश

मुंगेली जिले के झगरगट्टा गांव में 9 साल की बच्ची की अर्धनग्न लाश प्लास्टिक की बोरी में मिली थी। लाश अर्धनग्न थी। बच्ची के मुंह पर नारंगी रंग का एक गमछा भी बंधा हुआ था। बच्ची को प्लास्टिक की बोरी में हाथ-पैर मोड़कर डाला गया था। उसके गले में 786 लिखा लॉकेट लटका हुआ था। बच्ची केवल चड्ढी पहने हुई थी। बच्ची के शव पर गला घोंटने के निशान मिले थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : राजधानी में जोमेटो की डिलीवरी सेवा ठप, हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी
Next Article CG JOB ALERT: Bumper recruitment for the posts of Anganwadi worker and assistant, apply from here soon Govt Job News : सुनहरा मौका, जेल वार्डर के 403 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?