Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : अमर शहीदों की स्मृति में नारायणपुर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, परिजनों की हर संभव मदद के लिए किया गया आश्वासित 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़नारायणपुर

CG NEWS : अमर शहीदों की स्मृति में नारायणपुर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, परिजनों की हर संभव मदद के लिए किया गया आश्वासित 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/21 at 11:45 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

नारायणपुर। CG NEWS : जिले में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक प्रांगण, रक्षित केंद्र नारायणपुर में देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सुरक्षा के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीद वीर जवानों को सलामी देते हुए श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम आईपीएस सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) द्वारा शहीद स्मारक में दीप प्रज्वलित कर वर्ष 2021-22 में देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सुरक्षा में तैनाती के दौरान प्राणों की आहूति देने वाले देशभर के कुल 264 अमर शहीदों के नाम का वाचन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। तत्पश्चात पुलिस टुकडी द्वारा शहीदों को सलामी दी गई, सलामी उपरांत जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारी, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल, पुलिस जवानों एवं शहीद परिवारों के द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि उपरांत जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के हाथों शहीद परिवार को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

कार्यक्रम समाप्ति उपरांत भाप्रसे ऋतुराज रघुवंशी (कलेक्टर) एवं भापुसे सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक) के द्वारा शहीद परिवारों की मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान शहीद परिवारों का कुलशक्षेम जानकर पारिवारिक समस्यायों के त्वरित निराकरण एवं विभागीय मदद के लिए आश्वास्त किया गया।

 

 

 

पुलिस स्मृति दिवस के दौरान श्याम बती नेताम (अध्यक्ष, जिला पंचायत नारायणपुर), सुनीता मांझी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, नारायणपुर), पंडीराम वडडे (जनपद अध्यक्ष, नारायणपुर), भापुसे जितेंद्र शुक्ला (सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर), देवेश ध्रुव (सीईओ, जिला पंचायत नारायणपुर), भानू प्रताप सिंह (सेनानी, 45वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), अमित भाटी (सेनानी, 53वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), डीएसपी उन्नति ठाकूर, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी लौकेश बंसल, डीएसपी विनय साहू, डीएसपी अनिल कुर्रे, सहायक सेनानी बृजेश तिवारी (16वीं बटा. छसबल, नारायणपुर), रघु मानिकपुरी (नगर अध्यक्ष कांग्रेस, नारायणपुर), अमित भद्र (युवा मोर्चा अध्यक्ष कांग्रेस, नारायणपुर), रवि देवांगन (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नारायणपुर), विजय सलाम (अध्यक्ष NSUI नारायणपुर), जैकी कश्यप (भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, नारायणपुर), पंकज जैन (व्यापारी संघ अध्यक्ष, नारायणपुर) एवं गौतम गोलछा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) सहित जिले के जनप्रतिनिधि, राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अधिकारी, केन्द्रीय बलों के अधिकारी, जवान, गणमान्य नागरिक एवं शहीद परिवार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

 

पुलिस स्मृति दिवस :-

सर्वप्रथम दिनांक 21.10.1961 को लद्दाख में भारत की सीमा पर तैनात 11 भारतीय पुलिस जवानों ने चीनी सेना का सामना करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर वीरगति को प्राप्त हुये थे। पुलिस स्मृति दिवस देशभर में शहीद होने वाले वीर योद्धाओं की स्मृति में प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

 

Video Player
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-21-at-10.08.18-AM.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-21-at-10.08.18-AM.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बनाए जाएंगे चरणदास महंत ? अनुभव का मिलेगा सीधा फायदा   CG NEWS : विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं 
Next Article 11000 दीपो से रौशन होगा खुर्सीपार, विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा प्रज्वलित किए जाएंगे दीप, 22 अक्टूबर की शाम श्री राम चौक दिखेगा भव्य नजारा

Latest News

CG News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्युल खाता मामले में फरार आरोपी गोविंद चौहान गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा रकम का हुआ खुलासा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 3, 2025
CG NEWS: कांकेर में तेंदुए का आतंक! इमलीपारा के बाद कोड़ेजुंगा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG CRIME NEWS : उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 3, 2025
श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन एरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?