Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सही इलाज के अभाव में गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, केस दर्ज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : सही इलाज के अभाव में गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, केस दर्ज 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/21 at 9:03 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : सही इलाज के अभाव में गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, केस दर्ज 
CG NEWS : सही इलाज के अभाव में गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, केस दर्ज 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरबा। CG NEWS : जिले में 6 महीने की गर्भवती महिला ने वक्त पर सही इलाज नहीं मिलने से दम तोड़ दिया। महिला को सरकारी अव्यवस्था का खामियाजा उठाना पड़ा। मृतका के पिता ने मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरघोरा का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

6 महीने की गर्भवती महिला उमा को सांस लेने में दिक्कत होने पर पति पुष्पेंद्र कश्यप उसे लेकर दीपका के सरकारी हॉस्पिटल गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सुविधा नहीं होने का हवाला देकर उसे अपने निजी क्लीनिक में बुला लिया। सबसे बड़ी बात तो ये है कि सरकारी अस्पताल में उमा की जांच भी नहीं की गई थी। इधर निजी क्लीनिक में डॉक्टर देर से पहुंचा, तब तक गर्भवती महिला की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

 

जब डॉक्टर ने वहां पहुंचने पर उमा को चेक किया, तो उसने अपने हाथ खड़े कर दिए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पति पुष्पेंद्र कश्यप ने डॉक्टर पर उसकी पत्नी और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताया है। उसने बताया कि वो एक निजी कंपनी में काम करता है और दीपका बस्ती में किराए के मकान में रहता है। उसने उमा से इसी साल फरवरी में प्रेम विवाह किया था और अब वो 6 महीने की गर्भवती थी, लेकिन सरकारी सिस्टम ने उसकी और उसके अजन्मे बच्चे की जान ले ली।

 

इधर घटना की जानकारी होने पर मृतका उमा के पिता गुलाब कशेर भी कोरबा पहुंचे। उन्होंने मौत पर संदेह जताया है। उनके मुताबिक प्रेम विवाह करने के बाद से दोनों परिवारों के बीच संबंध नहीं के बराबर थे। शादी करने के बाद उनकी बेटी का परिवार में आना-जाना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत की जांच कराई जाए, ताकि सच का पता चल सके। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की केस डायरी दीपका थाने में भेजेगी, ताकि जांच आगे बढ़ सके।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, KORBA NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ENTERTAINMENT NEWS: फिर साथ नज़र आये आदित्य और अनन्या, ब्लैक ड्रेस में दोनों लग रहे थे खूबसूरत
Next Article Giorgia Bold Look : जॉर्जिया ने पहनी इतनी ज्यादा टाइट और रिवीलिंग ड्रेस, देख कर उड़ जायेंगे होश  Giorgia Bold Look : जॉर्जिया ने कैमरे के सामने चलाया हुश्न का ऐसा जादू, फोटोज देख कर हो जायेंगे मदहोश 

Latest News

CGNEWS:कलेक्टर उइके ने फिंगेश्वर ब्लॉक के पीएम आवास योजना की समीक्षा की 
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG NEWS : छग हाईकोर्ट ने नाबालिग छात्रा को दी अबॉर्शन कराने की अनुमति, साथ ही दिए यह निर्देश  
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ May 14, 2025
सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान — गरियाबंद में भाजपा मंत्री विजय शाह का पुतला दहन, कांग्रेस ने की मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग
Grand News May 14, 2025
CGNEWS: चिटफंड कंपनी द्वारा बेची जा रही जमीन, निवेशकों ने की रोक लगाने की मांग 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?