Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

 CG NEWS : विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/21 at 11:27 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BREAKING : कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बनाए जाएंगे चरणदास महंत ? अनुभव का मिलेगा सीधा फायदा 
CG BREAKING : कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बनाए जाएंगे चरणदास महंत ? अनुभव का मिलेगा सीधा फायदा 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत (Dr. Charandas Mahant) ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। धनतेरस, रूप चैदस, लक्ष्मीपूजा (दीपावली), गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज का यह पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है। यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पंहुचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है ।

 

गोवर्धन पूजा के अवसर पर उन्होने प्रदेश के कृषक बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि-पशुधन हमारी कृषि का आधार है इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे।

 

डाॅ. महंत ने अपने शुभकामना संदेश में आगे कहा- कि उमंग, उल्लास, उत्कर्ष और उजास का सुहाना दीपावली पर्व अनेक भाव रोशन कर मनुष्य के मन-मस्तिष्क को चिर-आलोक से परिपूर्ण करता है, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार न सिर्फ सांस्कृतिक या पौराणिक रूप से बल्कि कलात्मक और सृजनात्मक रूप से भी मन की भावों की अभिव्यक्ति को प्रवाहित होने का अवसर प्रदान करता है। दीपपर्व को परम्परागत उल्लास और गरिमा के साथ मनाये जाने की कामना करते हुए डाॅ. महंत ने प्रदेशवासियों से अपेक्षा की है कि प्रदेश के सभी नागरिक एक दीप प्रदेश की शांति एवं समृद्धि के लिए भी अवश्य प्रज्जवलित करें।

 

डाॅ. महंत ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि-छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये।

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh Assembly Speaker Dr. Charandas Mahant, Chhattisgarh Assembly Speaker News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, VIDHANSABHA PRESIDENT CHARAN DAS MAHANT, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा का सत्याग्रह 8 महीनों से जारी, मांग पूरी नहीं होने पर दी उग्र अंदोलन की चेतावनी  CG NEWS : छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा का सत्याग्रह 8 महीनों से जारी, मांग पूरी नहीं होने पर दी उग्र अंदोलन की चेतावनी 
Next Article CG NEWS : अमर शहीदों की स्मृति में नारायणपुर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, परिजनों की हर संभव मदद के लिए किया गया आश्वासित 

Latest News

CG NEWS : कोर्ट में क्लर्क ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा – अत्यधिक काम का दबाव बनाया जा रहा था
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत्त इको वाहन ने 6 लोगों को मारी टक्कर; 5 गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने इको सवार तीन युवकों की कर दी पिटाई
CG ACCIDENT : नशे में धुत्त इको वाहन ने 6 लोगो को मारी टक्कर; 5 गंभीर, स्थानीय लोगों ने इको में सवार तीन युवकों की कर दी पिटाई
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : पति – पत्नी की हत्या का खुलासा, गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर ने दंपति को उतारा था मौत के घाट, बताई यह वजह 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 22, 2025
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव का Congress पर साधा निशाना
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव ने Congress पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ राजनीति July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?