Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING NEWS : नर्स को अकेला पाकर 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़

CG BREAKING NEWS : नर्स को अकेला पाकर 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/22 at 4:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

CG BREAKING NEWS: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शुक्रवार को नर्स के साथ सामूहिक रेप किया। हैवानियत इतनी कि, पहले युवती को बांध दिया, और फिर उसके बाद गैंगरेप किया गया। 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पूरी घटना छिपछिपी गांव के झगराखांड थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

झगराखांड थाना प्रभारी दीपेश सैनी के मुताबिक, पीड़ित नर्स ग्राम पंचायत पाराडोल की रहने वाली है। वह रोज 5 किलोमीटर दूर छिपछिपी के उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के लिए सुबह 10 बजे आती है। उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत भवन भी है। दिवाली के त्योहार की छुट्टियां 21 अक्टूबर से स्कूल में दे दी गई है, इसलिए शुक्रवार को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद थे। वहीं सरपंच अंगद सिंह ने बताया कि वे और सचिव भी दोपहर 12-1 के करीब कार्यालय में ताला लगाकर घर चले गए थे।

- Advertisement -

नर्स वहां अकेली ही बच गई थी। वैसे तो उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी में 3 लोग पदस्थ हैं, लेकिन फिलहाल दो कर्मचारियों को कहीं और अटैच किया गया है। थाना प्रभारी दीपेश सैनी के मुताबिक, कल दोपहर 3 बजे 5 आरोपी उप स्वास्थ्य केंद्र में आए। इन्होंने नर्स को बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और गैंगरेप को अंजाम दिया। 2 घंटे के बाद शाम के 5 बजे उसके हाथ-पैर खोल दिए और घटना की सूचना किसी को भी नहीं देने की धमकी देकर उसे वहां से जाने के लिए कह दिया।

- Advertisement -

पीड़ित नर्स जैसे-तैसे अपनी स्कूटी से अपने घर पाराडोल पहुंची, और परिवार को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों के साथ झगराखांड थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात के हो जाने से पुलिस भी सकते में आ गई। चूंकि पांच में से 4 आरोपी छिपछिपी गांव के ही रहने वाले हैं, इसलिए नर्स ने उनके नाम बता दिए। इनमें से एक नाबालिग है, जबकि पांचवां आरोपी खड़गवां जनपद पंचायत के कौड़ीमार गांव का है।

नर्स ने बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात का वीडियो भी बना लिया है। इधर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति नहीं बने। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, gang rape in lucknow, GRAND NEWS, lawrence o'donnell, LUCKNOW, lucknow crime news, lucknow gang rape, lucknow gang-rape case, lucknow gangrape, lucknow gangrape case, lucknow gangrape news, Lucknow News, lucknow police, lucknow rape, lucknow rape case, lucknow woman raped, nicolle wallace, Rape case, t news, t news live, t news telugu, telangana latest news, telangana latest update, tnews telugu, tnews telugu live, up police news, up police on lucknow gangrape case
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article KANKER NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, नहीं पहुंची एम्बुलेंस मरीज को खटिया पर लेटाकर 7 किलोमीटर पैदल ले गए परिजन
Next Article " TINAK DHINN - BEATS " KARAOKE* *SINGING CONTEST  छत्तीसगढ़ में गायकों के लिए सुनहरा अवसर, सप्तसुरम् सी.टी.एस. इंटरटेंनमेंट द्वारा “TINAK DHINN BEATS” – KARAOKE SINGING CONTEST का आयोजन 

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?