Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : बचपन में हुआ प्यार ,उड़ गई पापा की परी, गिरफ्त में आये तीन बच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsExclusiveGrand Newsक्राइममध्य प्रदेशशिक्षा

MP NEWS : बचपन में हुआ प्यार ,उड़ गई पापा की परी, गिरफ्त में आये तीन बच्चे

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/10/22 at 7:01 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

उज्जैन : देश भर में सोशल मीडिया का क्रेज छात्र-छात्राओं के अलावा युवा वर्ग में भी सिर चढ़कर बोल रहा है | मोबाइल फोन का उपयोग जितना सुविधा देता है ,कभी-कभी उतनी ही मुसीबत में भी डाल देता है। ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ है,दरअसल यहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद बचपन में निकले प्यार के पंख की तर्ज पर उड़ गई नन्ही परियां क्लास आठवीं में पढ़ने वाली 4 छात्राएं फरार हो गईं|छात्राएं अपने सोशल मीडिया के फ्रेंड से मिलने के लिए ट्रेन में सवार होकर बीना पहुंच गईं| उज्जैन क्राइम ब्रांच ने चारों लड़कियों को अब  ढूंढ लिया है। इस मामले में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया है और तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी छात्राएं पढ़ाई के लिए अक्सर अभिभावकों के मोबाइल का इस्तेमाल किया करती थीं| इस दौरान वे सोशल मीडिया के जरिए लड़कों के संपर्क में आईं थी| पुलिस ने जब अभिभावकों के मोबाइल की डिटेल चेक की तो पूरी जानकारी मिली| इसमें उज्जैन के प्रिंस नामक लड़के का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया| इसके बाद पुरे मामले का खुलासा हुआ,पुलिस लड़कियों तक पहुंच सकी।

- Advertisement -
Ad image

उज्जैन क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि, लोकमान्य तिलक स्कूल की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्राएं लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ युवकों के संपर्क में थीं| सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद छात्राएं इंस्टाग्राम और फेसबुक पर संपर्क में आए दोस्तों से मिलने के लिए बीना और दिल्ली के लिए रवाना हुईं| जब छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के वालों ने नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई|

चार छात्राओं के अपहरण का मामला दर्ज किया गया| पुलिस ने तकनीकी माध्यम से छात्राओं का पता लगाया तो जानकारी मिली कि दो छात्राएं बीना में हैं| उन्होंने बताया कि दो छात्राओं को बीना से बरामद कर लिया गया है| इसके बाद यह पता चला कि दो अन्य छात्राएं दिल्ली के लिए रवाना हुईं हैं,उन्हें भी रास्ते में पकड़ लिया।  इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है| इनमें एक युवक उज्जैन का रहने वाला है जबकि दो लड़के बीना के हैं| इनमें से एक लड़का नाबालिग है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, MP NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : पटाखा मार्केट पहुचें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जमकर की पटाखों की खरीदारी 
Next Article   CG CRIME NEWS : बेटी को देखकर बिगड़ी बाप की नियत, कई दिनों तक बुझाता रहा हवस, अब तलाश जारी

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?