Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WEATHER NEWS : मानसून की विदाई के साथ रायपुर में ठंड का एहसास, दिवाली में बारिश की आसार !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

WEATHER NEWS : मानसून की विदाई के साथ रायपुर में ठंड का एहसास, दिवाली में बारिश की आसार !

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/22 at 4:52 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

- Advertisement -

WEATHER NEWS: देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों से लौटता हुआ मानसून छत्तीसगढ़ से भी विदा हो गया। शुक्रवार को दोपहर बाद मानसूनी सिस्टम ने प्रदेश की दक्षिणी सीमा को पार कर लिया। इसी के साथ बरसात का मौसम खत्म होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। पिछले 10 सालों में यह तीसरी बार है जब मानसून की वापसी 20 अक्टूबर के बाद हुई हो।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद भी दिवाली पर बरसात की संभावना एकदम से खत्म नहीं हुई है। बताया जा रहा है, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान सितरंग की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बादलों की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 अक्टूबर को दक्षिण- पश्चिम मानसून की विदाई पूरे प्रदेश से हो गई है। प्रदेश 17 जून को मानसून आया था। इस मान से इस साल बरसात की अवधि 131 दिन रही है।

- Advertisement -

 

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आ रही है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बने रहने की संभावना है। आगे से प्रदेश का मौसम सूखा रहने की ही संभावना बन रही है। इस बीच उत्तर अंडमान सागर, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक निम्नदाब का क्षेत्र बना है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा भी 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए प्रबल होकर और 22 अक्टूर को अवदाब के रुप में परिवर्तित होने की संभावना है।

 

संभावना है कि 23 अक्टूबर को यह अधिक प्रबल होकर गहरे अवदाब में बदल जाएगा। यहां से यह 23 अक्टूबर तक मुड़ते हुए पूर्व-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच जाएगा। इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 24 अक्टूबर को चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर- उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास 25 अक्टूबर को ओडिशा तट को स्पर्श करते हुए पहुंचने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान का नाम सितरंग रखा गया है।

 

तूफान को यह नाम थाइलैंड की ओर से दिया गया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मौसम पर इस तूफान का आंशिक असर ही होगा। इसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 से 26 अक्तूबर तक बादल रहने की संभावना है। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

 

14 तारीख को पेण्ड्रा पहुंचा था लौटता मानसून

छत्तीसगढ़ में मानसून की वास्तविक वापसी 14 अक्टूबर से शुरू हुई। उस दिन मानसून उत्तर-पश्चिमी सीमा पर पेण्ड्रा रोड तक पहुंचा था। अगले चार दिन मानसून की रेखा वहीं रुकी रही। उसके बाद वह बिलासपुर जिले तक पहुंचकर रुक गई। स्थितियां अनुकूल होते ही मानसून तेजी से हटा। 21 अक्टूबर को दोपहर बाद मानसून आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की सीमाओं तक पहुंच चुका था। इसके साथ ही मानसून की विदाई की अधिकृत घोषणा कर दी गई।

 

सीजन के आखिरी दो दिन बरसात नहीं हुई

मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर महीने में 72.4 मिलीमीटर बरसात हुई है। यह सामान्य औसत बरसात से 52% अधिक है। सामान्य तौर पर इस महीने में 47 मिमी औसत बरसात होती है। वर्षा के दिनों की संख्या भी दो से तीन ही है। लेकिन इस साल 16 अक्टूबर तक लगभग हर रोज बरसात हुई है। 20 और 21 अक्टूबर को ही बरसात नहीं हुई है। 21 अक्टूबर को केवल दंतेवाड़ा में 0.2 मिमी की मामूली वर्षा दर्ज हुई है। उसके अलावा पूरा प्रदेश सूखा रहा।

 

उत्तर-पश्चिमी जिलों में दिखने लगा ठंड का रंग

मानसून के पीछे हटते ही प्रदेश के उत्तर-पश्चिम जिलों यानी सरगुजा और बिलासपुर संभाग में ठंड का रंग दिखने लगा है। अंबिकापुर और पेण्ड्रा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में भी 21 अक्टूबर का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर, जगदलपुर और दुर्ग में यह 20 डिग्री से भी नीचे दर्ज हुआ है। इसकी वजह से दिन ढलने के बाद ठंड महसूस होने लगी है। सरगुजा संभाग के जिलों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, kali puja 2022, latest bengali news, todays bengali news, Weather, Weather forecast, WEATHER REPORT, weather today, Weather update, WEST BENGAL NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article " TINAK DHINN - BEATS " KARAOKE* *SINGING CONTEST  छत्तीसगढ़ में गायकों के लिए सुनहरा अवसर, सप्तसुरम् सी.टी.एस. इंटरटेंनमेंट द्वारा “TINAK DHINN BEATS” – KARAOKE SINGING CONTEST का आयोजन 
Next Article CG News : CM Baghel's initiative to promote sports got great success, Sports Authority of India approved 7 Khelo India Centers in the state CG BIG BREAKING : 65 हजार अभ्यार्थियों को बड़ा झटका, SI भर्ती परीक्षा स्थगित

Latest News

RAIPUR NEWS : 4 लाख रूपये के तांबा वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 
Grand News May 9, 2025
CG NEWS :बिना हेलमेट पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :तिल्दा नेवरा में कल लोक अदालत शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
GRAND NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग में की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना
Grand News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?