Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : दिए और आतिशबाजी से जगमगाया माता कौशल्या का धाम, चंदखुरी धाम में जलाए गए 31 हजार दीपक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR NEWS : दिए और आतिशबाजी से जगमगाया माता कौशल्या का धाम, चंदखुरी धाम में जलाए गए 31 हजार दीपक

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/23 at 9:54 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। RAIPUR NEWS : माता कौशल्या का मायका और भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी धाम को आज दीपावली की पूर्व संध्या व रूप चौदस के मौके पर 31 हजार दीयों से रोशन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राम वन गमन परिपथ के चिन्हित स्थलों से मे माता कौशल्या माता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। आज यहां रायपुर समेत अनेक जिलों से राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य यहां दीप दान के लिए पहुंचे थे। दीप दान से पूर्व राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पहले माता कौशल्या धाम चंदखुरी में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। फिर रंगोली व फूलों से परिसर को सजाया। वहीं संध्या बेला में माता कौशल्या मंदिर प्रांगण को 31 हजार दीयों से रोशन किया गया। दीयों की सजावट से ही ‘जय सिया राम’ उकेरा गया। दीप दान के पश्चात रंग-बिरंगे पटाखों से आतिशबाजी कर चंदखुरी के आसमान को जगमग किया गया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे चंदखुरी को माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है। इस लिहाज से चंदखुरी भगवान राम का ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध है। भगवान राम ने अपने बाल्यपन का काफी समय भी अपने ननिहाल में बिताया है। वहीं वनवास के 14 वर्ष में से लगभग 10 वर्ष की अवधि वे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उन स्थलों के धार्मिक महत्व को समझते हुए उन्हें धर्मस्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है। इसके लिए राम वन पथ गमन मार्ग के कुल 75 स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें से प्रथम चरण में 9 स्थलों का भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत माता कौशल्या धाम से की गई है। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर ही विश्व में एकमात्र माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार व आकर्षक सौंदर्यीकरण कराया गया है। दूसरे स्थल के रूप में माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण को भी विकसित किया जा चुका है।

 

 

आज दीपावली की पूर्व संध्या पर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के लगभग 200 सदस्यों ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी स्थित मंदिर प्रांगण में सफाई के बाद 31 हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। दीप दान के लिए चंदखुरी समेत आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान आर.पी. सिंह, राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक सुमित साव, रोमा भारद्वाज, अंकित बागबाहरा, आशीष चंद्राकर समेत सभी क्लब समन्वय व 200 की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Government Job : ग्रेजुएट युवाओं के लिए यूपीएसएसएससी ने निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई, पढ़े पूरी डिटेल्स Government Job : ग्रेजुएट युवाओं के लिए यूपीएसएसएससी ने निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई, पढ़े पूरी डिटेल्स
Next Article Astrology Horoscope 24 October: आज दिवाली के दिन इन राशियों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, पढ़े दैनिक राशिफल

Latest News

Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?