Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: T-20 World Cup IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से दी मात, विराट, सूर्यकुमार और रोहित का दिखा जलवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsखेलदेश

T-20 World Cup IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से दी मात, विराट, सूर्यकुमार और रोहित का दिखा जलवा

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/27 at 4:09 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
T-20 World Cup IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से दी मात, विराट, सूर्यकुमार और रोहित का दिखा जलवा
T-20 World Cup IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से दी मात, विराट, सूर्यकुमार और रोहित का दिखा जलवा
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। T-20 World Cup IND vs NED : टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। विराट ने 44 गेंदों पर 62, सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 और रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वॉन मीकेरन ने 1-1 विकेट लिया।

 

- Advertisement -
Ad image

जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और अश्विन को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद शमी के खाते में एक सफलता आई। इस जीत के साथ ग्रुप-2 में भारतीय टीम 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आखिरी 5 ओवर में बने 65 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाज डच गेंदबाजों के आगे काफी देर तक खुल कर नहीं खेल पाए। पावर प्ले के 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/1 था। 10 ओवर के बाद भारतीय टीम 67/1 तक ही पहुंच पाई। 15 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 114/2 था। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 65 रन बनाए।

 

केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी

पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल नीदरलैंड के खिलाफ भी फ्लॉप रहे। तीसरे ओवर की चौथी गेंद मिडिल लेग पर फुलर थी। इसे राहुल फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन अंदर आती गेंद को वो मिस कर गए। अंपायर ने तुरंत उंगलियां खड़ी कर दी। वो 12 बॉल में 9 रन बना पाए और उनका विकेट मीकेरेन ने लिया।

 

हालांकि, रिप्ले से जाहिर था राहुल आउट नहीं थे और बॉल लेग स्टंप मिस कर रही थी। रोहित शर्मा के मना करने के कारण राहुल ने DRS नहीं लिया।

 

रोहित को मिले 2 जीवनदान

रोहित शर्मा ने 39 बॉल में 53 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े, उनका स्ट्राइक रेट 135.89 का रहा। रोहित ने इस दौरान युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वह भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 34 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

 

  • 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर रोहित शर्मा का आसान सा कैच छूट गया। रोहित को शॉर्ट गेंद मिली थी, जिसे वो पुल करना चाहते थे, लेकिन मिसटाइम हो गए। प्रिंगल ने एक आसान कैच छोड़ दिया।
  • रोहित को अंपायर ने LBW आउट भी दे दिया था, लेकिन उन्होंने रिव्यू लिया और रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि गेंद विकेट पर नहीं लग रही है।

 

नीदरलैंड को पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, टीम इंडिया ने विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी के चलते पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

 

टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में आज पाकिस्तान का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम अपने पहले मैच में टीम इंडिया से हार गई थी। जिम्बाब्वे और पाकिस्तान का मुकाबला पर्थ में शाम 4.30 बजे शुरू होगा। जिम्बाब्वे का सुपर-12 का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।

TAGGED: # latest news, #National News, BIG NEWS, CRICKET NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, SPORT NEWS, T-20 World Cup IND vs NED, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sakti News : उद्यान की गंदगी देख सक्ती कलेक्टर ने जताई नाराजगी, निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण Sakti News : उद्यान की गंदगी देख सक्ती कलेक्टर ने जताई नाराजगी, निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
Next Article गाँव के अजीबोगरीब नाम से लोग हुए परेशान, गाँव के नाम बताने पर आती हैं शर्म 

Latest News

CG NEWS: जर्जर पंचायत भवन में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की जान आफत में! अब तक नहीं मिली स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी July 5, 2025
CG NEWS: 50 लाख की सड़क में 6 इंच की ढलाई, बरसात में कीचड़ में चल रहा निर्माण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 5, 2025
CG NEWS: “अभनपुर NH ओवरब्रिज पर घना अंधेरा, हनुमान चौक पर ट्रैफिक सिग्नल भी बेअसर — हादसों की बस्ती बना शहर, SDM और पालिका अध्यक्ष ने दिए आश्वासन!”
Grand News छत्तीसगढ़ July 5, 2025
गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज़: प्रिंसिपल की मनमानी से पालक आक्रोशित, स्कूल गेट में ताला जड़कर किया प्रदर्शन
Grand News July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?