Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भारी हंगामे के बीच भाजपा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया शिकायतों का अंबार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BJPछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

CG NEWS : भारी हंगामे के बीच भाजपा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया शिकायतों का अंबार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/28 at 1:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : भारी हंगामे के बीच भाजपा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया शिकायतों का अंबार 
CG NEWS : भारी हंगामे के बीच भाजपा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया शिकायतों का अंबार 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में महज एक वर्ष ही शेष रह गया है, जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीँ भाजपा ने भी लगातार बैठक का दौर शुरू कर दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने विधानसभावार बैठकों की शुरुआत कर दी है। पहली बैठक रायपुर शहर के चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं की हुई। रायपुर पश्चिम, ग्रामीण, उत्तर और दक्षिण के क्रम में बैठक हुई, लेकिन रायपुर उत्तर विधानसभा की बैठक काफी हंगामाखेज रही।

- Advertisement -

इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने इशारों-इशारों में जहां पूर्व शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा दिया। इनमें कई मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं। वहीं, एक कार्यकर्ता ने पार्षद सूर्यकांत राठौड़ के खिलाफ नामजद शिकायत की। इसका कुछ और कार्यकर्ताओं ने समर्थन भी किया। जामवाल ने सभी की शिकायतें सुनीं। इसके बाद सबका उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि एक-एक कार्यकर्ता की है। आप सब (कार्यकर्ता) इस पार्टी के मालिक हैं। जो भी शिकायतें हैं, उन्हें मन में रखने के बजाय कभी भी मेरे पास आकर बताएं। मेरी पाचन शक्ति बहुत अच्छी है। कोई भी बात कमरे से बाहर नहीं जाएगी। साथ ही, जो गलत हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।’

- Advertisement -

बूथ स्तर पर जाकर काम करने के दिए गए निर्देश

 

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने एक-एक कार्यकर्ता से परिचय लिया। उन्हें पूरा बोलने का अवसर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के लिए काम करना है। बूथ को मजबूत बनाना है। जामवाल ने कार्यकर्ताओं से ही पूछा कि किस तरह जीत सकते हैं। इस पर उनकी ओर से सुझाव भी आए। इन सुझावों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बूथ स्तर पर जाकर काम करने के निर्देश दिए। सभी बैठकों में 150 से 200 लोग अपेक्षित थे। इन सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने कहा गया है।

कमल निशान देखें

विधानसभावार बैठकों की शुरुआत के साथ ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने यह भी संकेत दे दिए हैं कि किसी एक चेहरे के बजाय कमल निशान को देखकर कार्यकर्ता काम करें। दरअसल, इस बार चुनाव में बड़ी संख्या में टिकट कटने की बातें आ रही हैं। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि किसी एक नेता के समर्थक बनकर उनकी बातों में आने के बजाय पार्टी को ऊपर मानकर काम करें। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: # latest news, CG BHAJPA NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Raipur, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LPG Price : आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जाने कितनी हुई कीमत
Next Article CG NEWS : 3 निरीक्षक, 8 SI और 2 ASI का तबादला, देखें पूरी लिस्ट CG BREAKING : नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट 

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
CG News : 250 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किए चेक वितरित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
India’s daughter creates history: भारत की बेटी ने रचा इतिहास — SSB की कांस्टेबल ललहुमहिमी ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
Grand News देश June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?