Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Tallest Shiva Statue in the World : दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण कल, ये है खासियत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

Tallest Shiva Statue in the World : दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण कल, ये है खासियत

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/28 at 7:24 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Tallest Shiva Statue in the World : दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण कल, ये है खासियत
Tallest Shiva Statue in the World : दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण कल, ये है खासियत
SHARE

 ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Tallest Shiva Statue in the World : दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। शनिवार (29 अक्टूबर) को उसका लोकार्पण समारोह शुरू होने जा रहा है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बता दें कि प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है। इसे दुनिया की टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है। इसे संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा और इसकी शुरूआत मुरारी बापू की राम कथा से होगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं। प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि जो कई किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती हैं। रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स की व्यवस्था भी की गई है।

 

The majestic statue of Lord Shiva in Nathdwara, also known as the 'Statue of Belief', will mesmerise you every time you see it. 📸: Vishnu Gaur #shiva #statueofbelief #mesmerise #nathdwara #explorerajasthan #travelrajasthan #padharomharedes #rajasthantourism #rajasthan pic.twitter.com/y1gqzDrxWB

— Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) October 4, 2022

 

ऐसे बनी दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति…
369 फीट ऊंची इस प्रतिमा के विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनने की कहानी भी दिलचस्प है। रिपोर्ट के अनुसार, जब साल 2012 में इस प्रतिमा को बनाने का प्लान तैयार हुआ तो इसकी ऊंचाई 251 फीट रखने की योजना बनाई गई। लेकिन बाद में निर्माण के दौरान इसकी ऊंचाई 351 फीट तक पहुंच गई। इसके बाद शिव की जटा में गंगा की जलधारा लगाने की योजना बनाई गई, तो इसकी ऊंचाई 369 फीट तक पहुंच गई।

इस प्रतिमा में लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल आदि भी बनाए गए हैं। निर्माण कै दौरान 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है। 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी मूर्ति को प्रभावित नहीं करेगी। स्टैच्यू ऑफ बिलीफ’ की कल्पना मिराज ग्रुप, उदयपुर के चेयरमैन श्री मदन पालीवाल ने की थी। इस अवधारणा को आगे स्टूडियो माटुराम आर्ट द्वारा विकसित किया गया था जिसने 351 फीट ऊंची मूर्ति को डिजाइन किया था, जबकि संरचनात्मक डिजाइन स्केलेटन कंसल्टेंट्स द्वारा प्रदान किया गया था और काम साल 2016 की शुरुआत में शुरू हुआ था।

दुनिया की 5 सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं…

  • विश्वास स्वरूपम, राजस्थान- 369 फीट
  • कैलाशनाथ महादेव मंदिर, नेपाल- 143 मीटर
  • मरूद्वेश्वर मंदिर, कर्नाटक- 123 मीटर
  • आदियोग मंदिर, तमिलनाडु- 112 मीटर
  • मंगल महादेव, मारीशस- 108 मीटर
TAGGED: # latest news, #National News, BIG NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Hindi, Nathdwara Ganesh Tekri, Tallest Shiva Statue in the World, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : चलती ट्रेन से कूदा युवक, 80 मीटर गहरी खाई में पड़ी मिली लाश  CG NEWS : चलती ट्रेन से कूदा युवक, 80 मीटर गहरी खाई में पड़ी मिली लाश 
Next Article Bank Holidays: फटाफट निपटा लें काम, नवंबर में पूरे 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें लिस्ट

Latest News

CG NEWS: HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए रायगढ़ जिले में विशेष शिविर, अब तक 20 हजार वाहनों में लग चुकी है प्लेट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: जनपद अध्यक्ष पर भेदभाव के आरोप, कांग्रेस सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: गरियाबंद जिले में शिक्षकों और शालाओं का व्यापक युक्तियुक्तकरण, 214 स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 5, 2025
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर 14 टेनिस टूर्नामेंट 2025 : आज खेले गए सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले, देखें किस किसने फाइनल में बनाई जगह 
Grand News June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?