Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : इंडिगो विमान उड़ान भरने के दौरान फाइट में लगी भीषण आग,करनी पड़ी एमरजेंसी लेंडिंग 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदुर्घटनादुर्घटनादेश

BREAKING NEWS : इंडिगो विमान उड़ान भरने के दौरान फाइट में लगी भीषण आग,करनी पड़ी एमरजेंसी लेंडिंग 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/29 at 2:29 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
BREAKING  NEWS : इंडिगो विमान में बीती रात बड़ा हादसा टला। उड़ान भरने के दौरान ​यात्रियों को इंजन में आग लगती दिखी ​तो सभी यात्री घबरा गए। खिड़की से भी आग और चिंगारी दिखाई दे रही थी। तब पायलट की तत्परता से हादसा टल गया। यह फ्लाइट फिर करीब पौने तीन घंटे बाद रवाना हुई।अकासा एयर के विमान से टकराया था पक्षीस्पाइसजेट के आधे विमानों पर लगी थी रोक
- Advertisement -

BREAKING  NEWS : इंडिगो विमान में बीती रात बड़ा हादसा टला। उड़ान भरने के दौरान ​यात्रियों को इंजन में आग लगती दिखी ​तो सभी यात्री घबरा गए। खिड़की से भी आग और चिंगारी दिखाई दे रही थी। तब पायलट की तत्परता से हादसा टल गया। यह फ्लाइट फिर करीब पौने तीन घंटे बाद रवाना हुई।

दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में हादसा हुआ है। इंडिगो फ्लाइट (6E-2131) के इंजन में आग लगने से विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जब खिड़की से इंजन में लगी आग को यात्रियों ने देखा तो सभी में घबराहट फैल गई। विमान में उड़ान भरने के दौरान की इंजन में आग लगी थी। हालांकि आग लगने के बाद विमान को दिल्ली  एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सामाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, घटना के संबंध में इंडिगो  एयरलाइन की ओर से बयान आया। जिसमें बताया गया कि दिल्ली से बेंगलुरू जा रही फ्लाइट को उड़ान भरने के दौरान तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद फौरन पायलट ने टेक ऑफ को स्थगित कर दिया। एयरलाइन की ओर से बताया गया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ऑपरेशन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

- Advertisement -

अकासा एयर के विमान से टकराया था पक्षी

इससे एक दिन पूर्व ही एक और विमान हादसा टल गया था, तब अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। हालांकि इस दौरान फ्लाइट को सेफ ​तरीके से दिल्ली में उतार लिया गया। एयरलाइन ने बयान में कहा था कि बोइंग 737 मैक्स विमान सुरक्षित उतर गया और विमान के आगमन पर सभी यात्रियों को सुरिक्षत उतार लिया गया।

- Advertisement -

स्पाइसजेट के आधे विमानों पर लगी थी रोक

हाल के समय में फ्लाइट्स में उड़ान  के दौरान तकनीकी समस्याओं की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। कभी पक्षी टकराने की घटनाएं होती हैं, तो कभी विमान में चिंगारी निकलने या इंजन से आग निकलने की शिकायतें होती हैं। ऐसे में जुलाई में डीजीसीए (DGCA) ने स्पाइसजेट के आधे विमानों पर रोक लगा दी थी। स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी परेशानियों की कई घटनाएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। उस समय स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में 18 दिन की अवधि के दौरान गड़बड़ी के करीब 8 मामले सामने आए थे। इस कारण कारण  नोटिस भी जारी किया था।

TAGGED: # latest news, Breaking News, BREAKING NEWS DELHI, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जशपुर विधायक विनय भगत ने विलुप्त होती लउर लाठी खेल को बढ़ावा दिया,भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article  BREAKING NEWS : गैस सिलेंडर विस्फोट, 25 से अधिक लोग हुए घायल, आस -पास अफरातफरी का माहोल रहा 

Latest News

CG NEWS :”समाधान शिविर में सीएमएचओ पहुंचे।” शिविर में विभाग के द्वारा दी जारी सुविधाओं कि समीक्षा की।
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :नौनिहालों के दिलों में भी बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
RAIPUR NEWS : 4 लाख रूपये के तांबा वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 
Grand News May 9, 2025
CG NEWS :बिना हेलमेट पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?